Hanuman Chalisa
✕

हेलीकॉप्टर से आए चोर! चुरा ले गए दुर्लभ गणेश प्रतिमा...

Updated: शुक्रवार, 27 जनवरी 2017 (16:46 IST)
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभागीय मुख्यालय जगदलपुर से लगभग 85 किमी दूर दंतेवाड़ा जिले की एक सुदूर पहाड़ी के शिखर से करोड़ों की एक पुरातात्विक महत्व की गणेश मूर्ति गायब होने की खबर सामने आई है। ये प्रतिमा छत्तीसगढ़ में सबसे ऊंचे स्थल पर विराजमान दुर्लभ गणेश प्रतिमा थी।
बताया जा रहा है कि लौह नगरी बेलाडीला की ढोलकल पहाड़ी पर स्थापित 11वीं सदी की ये प्रतिमा गुरुवार शाम तक सही सलामत थी। इसकी स्थापना छिंदक नागवंशी राजाओं ने की थी। प्रतिमा ललितासन मुद्रा में है।रात में सुदूर गांव के इस ग्रामीणों ने पहाड़ी के आसपास एक हेलीकॉप्टर के मंडराने की आवाजें सुनीं। शुक्रवार सुबह पहाड़ी पर पहुंचे कुछ पर्यटकों ने प्रतिमा गायब पाई, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर से आए चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। वारदात के पीछे माओवादियों या तस्करों के किसी अंतरराष्ट्रीय गिरोह का हाथ होने से भी इंकार नहीं किया जा रहा है। पहाड़ी का शिखर समुद्र तल से लगभग तीन हजार फीट की ऊंचाई पर है।
 
दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक कश्यप ने बताया कि उन्हें इस आशय की सूचना मिली है। मामले की सत्यता परखने पुलिस बल ढोलकल पहाड़ी की ओर रवाना कर दिया गया है। ढोलकल के पास स्थित एक अन्य शिखर से सूर्यदेव की प्रतिमा भी 15 वर्षों से गायब है। प्रशासन को आज तक उसकी कोई खोज खबर नहीं मिली है। बस्तर में स्थान-स्थान पर बिखरी प्रतिमाओं के संरक्षण के लिए हाल ही में सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से करोड़ों की योजना बनाए जाने की बात कही थी। 
 
जगदलपुर से ढोलकल गए युवा पर्यटक रवि नायडू ने बताया कि पहाड़ी के ऊपर उन्हें उस स्थान पर मूर्ति नहीं मिली। मूर्ति उखाड़े जाने के निशान स्पष्ट दिखाई दे रहे थे। इसके बाद उन्होंने इस बारे में ग्रामीणों को बताया। बेलाडीला की सभी पहाड़ियां लौह अयस्क से परिपूर्ण हैं। लगभग सभी पहाड़ियों को अयस्क उत्खनन के लिए विभिन्न कंपनियों को लीज पर दे दिया गया है। स्थानीय लोग इसका विरोध भी कर रहे हैं।
 
दुर्गम पहुंचमार्ग : ढोलकल शिखर तक पहुंचने के लिए दंतेवाड़ा से करीब 18 किलोमीटर दूर फरसपाल जाना पड़ता है। यहां से कोतवाल पारा होकर जामपारा तक पहुंच मार्ग है। जामपारा में वाहन खड़ी कर तथा ग्रामीणों के सहयोग से शिखर तक पहुंचा जा सकता है। जामपारा पहाड़ के नीचे है। यहां से करीब तीन घंटे पैदल चलकर पहाड़ी पगडंडियों से होकर ऊपर पहुंचना पड़ता है। (वार्ता)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

रोड शो में बच्‍चे की मौत पर सियासी बवाल, सीएम योगी का अखिलेश पर वार, सपा ने किया बीजेपी पर पलटवार

UPTET 2026 Exam Date : यूपी टीईटी की तारीखों का ऐलान, 26-27 फरवरी को होगी परीक्षा, जानें आवेदन की पूरी डिटेल

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

अगला लेख