Hanuman Chalisa

मिसाइल परीक्षण, अमेरिका को भी पीछे छोड़ देगा चीन...

Updated: शुक्रवार, 27 जनवरी 2017 (12:47 IST)
बीजिंग। चीन हवा से हवा में 400 किलोमीटर तक मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण कर सकता है। हालांकि चीन की ओर से इस परीक्षण को लेकर कोई ब्योरा सामने नहीं आया है, लेकिन चाइना डेली ने गुरुवार को इस मिसाइल के बारे में खबर दी है।
 
यदि चीन को इसमें कामयाबी मिल जाती है तो वह इस तरह की मिसाइल परीक्षण करने वाला पहला देश बन जाएगा। अमेरिका के पास हवा से हवा में सबसे लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइल एआइएम-120डी है। यह 200 किलोमीटर तक मार करने में सक्षम है। रूस के पास आर-37 और के-100 है।
 
सरकारी समाचार पत्र चाइना डेली की खबर के अनुसार पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की वेबसाइट पर मिसाइल ले जा रहे दो इंजनों वाले लड़ाकू विमान जे-11बी की तस्वीर प्रकाशित की है। चीन की वायुसेना के प्रवक्ता ने बुधवार को कहा था कि वायुसेना या रक्षा कांट्रेक्टर ने नई मिसाइल के बारे में अधिकृत रूप से कुछ भी नहीं कहा है। चीन की यह मिसाइल हवा में ईधन भरने वाले विमानों को भी निशाना बना सकती है।
 
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख