dharma sangrah
✕

जम्मू कश्मीर को लेकर सोशल मीडिया पर मजाकिया पोस्ट और मीम की बाढ़

Updated: शुक्रवार, 9 अगस्त 2019 (22:07 IST)
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करने के सरकार के फैसले के बाद सोशल मीडिया पर अनुच्छेद 370 से जुड़े चुटकुले और मीम की बाढ़-सी आई गई है जिनमें कुछ असंवेदनशील किस्म के पोस्ट भी हैं।
 
फेसबुक से व्हॉट्सएप और ट्विटर से इंस्टाग्राम तक पिछले कुछ दिनों में ऐसे पोस्टर और मीम जमकर साझा हुए हैं, जो संविधान के अनुच्छेद 370 की कई धाराओं को हटाने पर आधारित हैं। इनमें अब जम्मू-कश्मीर में गैर-कश्मीरियों के जमीन खरीदने के अधिकार पर लगी रोक हटने की भी जमकर बात हो रही है।
 
सोशल मीडिया पर इसी तरह के एक काल्पनिक विज्ञापन संदेश में लिखा है कि प्लॉट ही प्लॉट। सस्ती किस्तों पर अपना घर बनाइए। 11 हजार चुकाएं और अनंतनाग, पुलवामा तथा बारामूला में अपनी जमीन का कब्जा लें।

फेसबुक पर एक अन्य नेटिजन ने हिन्दी में लिखा कि कृपया कोई कश्मीर के पास जमीन की कीमत बताइए। व्हॉट्सएप पर एक मीम सर्कुलेट हो रहा है जिसमें लिखा है कि अब डल लेक पर मनाई जाएगी छठ।
 
लेकिन कुछ लोगों ने हास-परिहास की गरिमा से आगे निकलकर कुछ असंवेदनशील पोस्ट भी किए हैं। इसी तरह के एक पोस्ट में कुछ लोग लिख रहे हैं कि अब गैरकश्मीरियों का कश्मीरी लड़कियों से शादी करने का रास्ता साफ हो गया है।

इस तरह के पोस्ट पर जम्मू-कश्मीर के साथ ही अन्य राज्यों के लोगों ने भी पुरजोर आपत्ति जताते हुए कहा है कि इस तरह के असंवेदनशील मजाकिया पोस्ट उचित नहीं हैं। (

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: प्रदेश में बस संचालन को नई गति दे रही निजी भागीदारी और आधुनिक तकनीक

रिलायंस ने तोड़ा कमाई का रिकॉर्ड, तिमाही मुनाफा 33.8% उछलकर ₹29,550 करोड़, पहली बार ₹3.62 लाख करोड़ के पार पहुंचा रेवेन्यू

कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस का निशाना, बोले- सवालों से घबराती है भाजपा

UP की 58 हजार ग्राम पंचायतों का बदलेगा विकास मॉडल! योगी सरकार का हाईटेक प्लान, अब तकनीक से बनेगी गांवों की विकास योजना

INS विक्रांत पर पहली बार उतरा राफेल मरीन फाइटर जेट, भारतीय नौसेना ने वीडियो जारी किया

अगला लेख