• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Dhanbad on alert after deputy mayor, 3 others shot dead
Written By
Last Modified: धनबाद , बुधवार, 22 मार्च 2017 (08:36 IST)

धनबाद में पूर्व उप महापौर नीरज सिंह समेत चार की गोली मारकर हत्या

Dhanbad
धनबाद। झारखंड में धनबाद जिले के सरायढेला में मंगलवार शाम बैखौफ अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या कर दी। इनमें नीरज सिंह के बाडीगार्ड अशोक यादव, चालक और सरकारी सुरक्षा गार्ड शामिल है।
              
पुलिस सूत्रों के अनुसार नीरज सिंह अपनी टोयेाटा गाड़ी से अपने आवास रघुकुल जा रहे थे। सिंह की गाड़ी जैसे स्टील गेट के पास पहुंची तो पहले से घात लगाए बैठे हमलावारों ने एके 47 रायफल से ताबड़तोड़ गोलीबारी की।
 
इस घटना में घायल हुए सिंह और अन्य तीनों को सेंट्रल हॉस्पिटल में भर्ती किया गया, जहां चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। झारखंड के पूर्व मंत्री बच्चा सिंह भी अस्पताल पहुंच गए हैं। घटना के बाद धनबाद में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
 
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। साथ ही झरिया के विधायक और नीरज सिंह के चचेरे भाई संजीव सिंह की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस बीच अस्पताल के आसपास केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवान तैनात किए गए हैं। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
ट्विटर ने बंद किए 'आतंकवाद' से जुड़े लाखों अकाउंट