Daily Horoscope
✕

केदारनाथ पैदल मार्ग पर ढाबा ढहा, 7 श्रद्धालु घायल

Updated: मंगलवार, 18 जून 2024 (16:37 IST)
Dhaba collapsed : उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल मार्ग पर स्थित एक ढाबे के अचानक ढह जाने से उसके अंदर बैठे मध्यप्रदेश और हरियाणा के 7 तीर्थयात्री घायल हो गए। रुद्रप्रयाग जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि हादसा केदारनाथ पैदल मार्ग पर मीठा पानी के पास सोमवार रात करीब 8.45 बजे हुआ। उन्होंने कहा कि यहां स्थित एक ढाबा अचानक भरभराकर ढह गया और उसके अंदर बैठे श्रद्धालु मलबे के नीचे दब गए।

ALSO READ: Badrinath : बद्रीनाथ-केदारनाथ में तपती गर्मी से बेहाल श्रद्धालुओं को मिली बड़ी राहत
 
उन्होंने बताया कि हादसे की खबर मिलते ही राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचे तथा श्रद्धालुओं को घायल अवस्था में बाहर निकाला। रजवार ने कहा कि घायलों को तुरंत गौरीकुंड लाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद यहां से उच्च स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया।
 
उन्होंने बताया कि घायलों की पहचान ग्वालियर निवासी रीना यादव (36), उनके पुत्र निकान्त यादव (14) व कार्तिक यादव तथा ग्वालियर निवासी रेखा यादव (35), उनके पुत्र आराध्य यादव (13), व श्रेयांश यादव (13) के रूप में हुई है। एक अन्य श्रद्धालु की पहचान हरियाणा के फरीदाबाद निवासी उज्ज्वल भाटिया (23) के रूप में हुई है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख