dharma sangrah

देवास के किसान परेशान, लॉकडाउन के कारण उपज नहीं ला पा रहे घर

Updated: मंगलवार, 24 मार्च 2020 (14:22 IST)
देवास। देवास में रहने वाले कई किसानों की खेती भोपाल और उज्जैन रोड़ पर बसे गांवों में हैं। उक्त गांवों के खेत से वे अपनी फसल को अपने घर नहीं ला पा रहे हैं। किसानों का कहना है कि फसल पक चुकी है जिसकी कटाई करवाना है और उपज को घर लाना है, लेकिन जगह-जगह बेरिकेट लगाकर आने-जाने से रोका जा रहा है जिसके चलते किसान परेशान हैं। किसानों का कहना है कि फसल यदि ज्यादा समय तक खेत में ही पड़ी रहेगी तो नुकसान होने की संभावना है, क्योंकि अभी यह कटाई का समय है।
 
 
देवास में ही रहने वाले एक किसान संतोष रावत ने बताया कि सरकार ने लॉकडाउन हमारी सुरक्षा के लिए किया है, जो कि अच्छी बात है। लेकिन किसानों की फसल पक चुकी हैं और उनकी कटाई करवाना है, उपज को निकाल कर घर पर लाना है। संतोष ने जिला प्रशासन से इस समस्या का हल निकालने का निवेदन किया है। संतोष के अनुसार उनकी खेती उज्जैन रोड के गांव बांगर में स्थित है। इटावा में बेरिकेट लगे होने के कारण आना-जाना रोक दिया गया है।
 
 
एक दूसरे किसान भगवान सिंह चावड़ा का कहना है कि हम तो अभी अपने खेत में नहीं गए हैं क्योंकि अभी लोग कहीं आ-जा नहीं रहे हैं, संभवत: एक या दो दिन बाद हमें भी फसल कटवाई के लिए जाना होगा।
 
 
गांव में ही रहने वाले महेंद्र सिंह से बात की तो उन्होंने कहा कि जो लोग गांव में ही रहे हैं उन्हें इस प्रकार की समस्या नहीं है लेकिन जो गांव के बाहर रह रहे हैं उन्हें जरूर आने-जाने में परेशानी हो रही है।
 

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

दिल्ली-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश, 4 दिन का अलर्ट

LIVE: नेपाल में बाढ़ से 1200 से ज्यादा की मौत, सतना में मंदाकिनी खतरे के निशान से ऊपर

मुंबई और कोलकाता जैसे शहरों पर जलवायु के गंभीर खतरे का डर

Top News 3 September: 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा बयान

पाकिस्तान में 100 साल पुराने हिन्दू मंदिर पर बवाल, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति, जानें मंदिर गिराने पर क्या बोली सरकार

अगला लेख