Hanuman Chalisa

महाराष्ट्र : देवेंद्र फडणवीस बोले- देशमुख के खिलाफ आरोपों पर चुप क्यों हैं मुख्यमंत्री?

Updated: सोमवार, 5 अप्रैल 2021 (19:56 IST)
मुंबई। भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने राकांपा नेता अनिल देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की चुप्पी पर सवाल खड़े किए। देशमुख ने सोमवार को राज्य के गृहमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

राज्य भाजपा के प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि वह खुश हैं कि देशमुख ने पद छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि सीबीआई जांच में कई सनसनीखेज खुलासे होंगे। बंबई उच्च न्यायालय ने मुंबई के पूर्व पुलिस प्रमुख परमबीर सिंह द्वारा देशमुख के खिलाफ लगाए गए उगाही के आरोपों की सोमवार को सीबीआई जांच के आदेश दिए थे।

इसके बाद देशमुख ने अपना त्याग पत्र मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को सौंप दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि अदालत के आदेश के बाद उन्हें पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है। सिंह ने 25 मार्च को आपराधिक जनहित याचिका दायर कर देशमुख के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग की थी और दावा किया था कि गृहमंत्री ने गिरफ्तार पुलिस अधिकारी सचिन वाजे सहित पुलिस अधिकारियों से बार एवं रेस्तरां से 100 करोड़ रुपए इकट्ठा करने के लिए कहा था।

फडणवीस ने कहा कि देशमुख के इस्तीफे की उम्मीद थी और उनके पास कोई और विकल्प नहीं था। भाजपा नेता ने कहा कि उन्हें पहले दिन ही नैतिकता याद करनी चाहिए थी, जब आरोप लगाए गए थे। फडणवीस ने कहा, मुख्यमंत्री चुप क्यों हैं? उनकी चुप्पी बेचैन करने वाली है।ठाकरे नीत शिवसेना ने 2019 में राकांपा और कांग्रेस के साथ मिलकर महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार बनाई थी।

इस बीच चंद्रकांत पाटिल ने पुणे में कहा कि जिन लोगों ने गलती की है, उन्हें दंडित किया जाना चाहिए अन्यथा लोकतंत्र मजबूत नहीं होगा। पाटिल ने कहा, सीबीआई की 15 दिनों की प्रारंभिक जांच में कई चीजें बाहर आएंगी। देशमुख द्वारा वाजे से 100 करोड़ रुपए उगाही करने की मांग से जुड़ी सच्चाई बाहर आएगी।(भाषा)

Show comments

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

Sonam Wangchuk : अनशन खत्म करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने क्या शर्त रखी

लड़कियों से छेड़छाड़, प्राइवेट पार्ट पर बरसाई लाठी, CJP के के आरोपों पर हाईकोर्ट ने केन्द्र से मांगा जवाब

राहुल गांधी के दिल्ली धरने के विरोध में भोपाल में बीजेपी का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

Hero HF Deluxe अब सिर्फ 59,999 रुपए में, 7,635 रुपए सस्ती हुई बाइक, जानिए किन राज्यों में मिलेगा ऑफर और खरीदने से पहले जरूरी बातें

सभी देखें

स्पेस में भारत का Axiom-4 मिशन क्यों है खास, एलन मस्क के स्पेसएक्स ड्रैगन कैप्सूल से होगी वापसी

LIVE: CBI दाखिल करेगी चार्जशीट, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, 16 मेट्रो स्टेशन बंद होने से सुप्रीम कोर्ट नाराज

1997 में पेपर लीक पर लाठियां खाने वाले धर्मेंद्र प्रधान आज खुद घिरे, पुलिस पिटाई में आए थे फ्रैक्चर

रील बनाने की शौकीन 3 सगी बहनों ने कैमरामैन से की शादी, अमरोहा में हिंदू संगठन भड़के

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में 5 बड़े फैसले, संतों को बड़ी जिम्मेदारी

अगला लेख