शुक्रवार, 25 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Devendra Fadnavis, Helicopter Accident, Latur
Written By
Last Updated : गुरुवार, 25 मई 2017 (20:41 IST)

ऐसे दुर्घटनाग्रस्त हुआ फड़नवीस का हेलीकॉप्टर (वीडियो)

Devendra Fadnavis
लातूर (महाराष्ट्र)। 'जाको राखे साईयां, मार सके न कोय' वाली कहावत आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस के साथ चरितार्थ हो गई। मुख्यमंत्री राज्यभर के किसानों से संपर्क बढ़ाने के लिए भाजपा के 'शिवार संवाद सभा' में शिरकत करने के लिए लातूर आए थे और रवानगी के बाद उनका हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी के कारण उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गनीमत रही मुख्यमंत्री बाल-बाल बच गए...
मुख्यमंत्री जिस हेलीकॉप्टर में यात्रा कर रहे थे, वह बिलकुल नया है। दुर्घटना के बाद खुद फड़नवीस ने कहा कि मैं पूरी तरह से सुरक्षित हूं। महाराष्ट्र की 11 करोड़ जनता की दु्आएं मेरे साथ हैं। हां, इस घटना में मेरे मीडिया सलाहकार को जरूर हल्की चोट आई है और हेलीकॉप्टर का पायलट भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। 
 
हाल ही में यह दूसरा प्रसंग है जबकि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आई है। इससे पूर्व विदर्भ क्षेत्र के गढ़चिरौली की यात्रा के दौरान भी उनके हेलीकॉप्टर में तकनीकी खामी आई थी। तब भी उन्हें नागपुर के लिए सड़क मार्ग से जाना पड़ा था। 
ये भी पढ़ें
2.3 करोड़ का फोन, हेलीकॉप्टर से होती है डिलेवरी