Hanuman Chalisa
✕

फड़णवीस ने भंडारा-गोंदिया उपचुनाव में हार का ठीकरा खराब ईवीएम और सूखे पर फोड़ा

Updated: गुरुवार, 31 मई 2018 (23:41 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने भंडारा-गोंदिया लोकसभा उपचुनाव में भाजपा की हार के लिए गुरुवार को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में गड़बड़ी और सूखे को जिम्मेदार ठहराया। फड़णवीस ने कहा कि ज्यादातर भाजपा मतदाता शिक्षित मतदाता हैं, जो सुबह में ही मतदान केंद्र पर चले जाते हैं। उनमें से कई (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों में गड़बड़ी के चलते) वोट नहीं डाल पाए। उन्हें वापस जाना पड़ा और दिन में बाद में वे (मतदान केंद्र पर) नहीं लौटे।
 
 
मुख्यमंत्री ने यहां भाजपा मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा कि अतएव भाजपा को ईवीएम में गड़बड़ी का खामियाजा उठाना पड़ा। उन्होंने दावा किया कि भंडारा-गोंदिया क्षेत्र में पिछले 4-5 सालों की तुलना में इस बार भीषण सूखा रहा जिससे मतदाताओं में सत्ताविरोधी मूड बन गया। सूखे के कारण अपनी फसल का नुकसान उठा चुके किसानों में सरकार चुनाव आयोग की आपत्ति के चलते वित्तीय राहत नहीं बांट पाई। यदि चुनाव मानसून में होता तो भाजपा अवश्य ही चुनाव जीतती।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम 2019 में भंडारा-गोंदिया सीट से जीतेंगे। भाजपा और उसके सहयोगी दल शिवसेना के बीच कटु प्रचार अभियान के विषय पर उन्होंने कहा कि इसे टाला जा सकता था। (भाषा)

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

अगला लेख