sundarkand

राम रहीम 13वीं बार जेल से बाहर आया, सुनारिया जेल से बाहर, 21 दिन की फरलो मिली

Updated: मंगलवार, 13 अगस्त 2024 (09:18 IST)
Ram Rahim news : डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम मंगलवार को एक बार फिर सुनारिया जेल से बाहर आ गए। उनको 21 दिनों की फरलो मिली है। फरलो अवधि के दौरान वह उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में बरनावा आश्रम में रहेगा। 
 
राम रहीम को सुबह 6 बजकर 41 मिनट पर जेल से रिहा किया गया। उसे पुलिस सुरक्षा में जेल से यूपी ले जाया गया है। राम रहीम अब 13वीं बार जेल से बाहर आया है। 8वीं बार फरलो मिली है। 
 
गौरतलब है कि राम रहीम अपनी 2 अनुयायियों से बलात्कार के आरोप में 20 साल की सजा काट रहा है और रोहतक जिले की सुनारिया जेल में बंद है। उसे 19 जनवरी को 50 दिन की पैरोल दी गई थी। उस समय भी वह बरनावा में ही रुका था।
 
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) की और से गुरमीत राम रहीम को बार-बार पैरोल और फरलो दिए जाने के खिलाफ लगाई गई याचिका को पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने डिस्पोज ऑफ कर दिया है।
 
हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को निर्देश दिया था कि गुरमीत राम रहीम को फरलों या पैरोल दिए जाने को लेकर कंपिटेंट अथॉरिटी नियमों के आधार पर फैसला ले। इसके बाद रामरहीम ने 21 दिन की फरलो की अर्जी दाखिल की थी। सरकार ने अर्जी स्वीकार कर ली और सोमवार को फरलो मंजूर कर ली।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

AI Child की अनोखी कहानी वायरल, महिला ने इंटरनेट पर कराया ‘AI बेटे’ Lumen से परिचय; 17 घंटे की मेहनत के बाद ‘जन्म’ का दावा

रॉयल एनफील्ड Classic 350 Gorkha Edition लॉन्च, कीमत ₹2.11 लाख; गोरखा रेजिमेंट को समर्पित

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिसा, मोदी सरकार ने इसे सेफ बनाया, अब्दुल्ला से मिलकर बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

बेजुबान, मासूम Laika Dog की वो दर्दनाक कहानी जिसे बनाया अंतरिक्ष की पहली यात्री… जो वापस धरती पर लौट न सकी

तमिलनाडु की विजय सरकार का यू-टर्न, CJP और लेफ्ट के प्रदर्शन में जाने से छात्रों को रोकने वाला आदेश वापस

प्रमुख सीईओज के साथ राउंड टेबल मीटिंग में बोले सीएम योगी- यूपी में निवेश करें, हर स्तर पर मिलेगा पूरा सहयोग

140 साल पुराना पारीछा बांध बना विश्व धरोहर, फ्रांस में आयोजित समारोह में मिलेगा सम्मान

यूपी में 3000 करोड़ के जापानी निवेश से खुलेंगे 10000 से अधिक रोजगार के द्वार

Tukaram Mundhe : देश के हर राज्य को तुकाराम मुंढे जैसे IAS अधिकारी की जरूरत क्यों? 21 साल में 25 तबादले, फिर भी नहीं झुके 'सिंघम'

PM CARES में पड़े ₹8,500 करोड़, फिर भी पानी-बेंच के लिए तरस रहे बच्चे! अभिजीत दीपके की पीएम मोदी से बड़ी मांग

अगला लेख