shradh paksha
✕

नोटबंदी के कारण गई दो लोगों की जान

Updated: मंगलवार, 22 नवंबर 2016 (16:39 IST)
कोल्लम (कोट्टायम)। सहकारी बैंक में जमा किए पैसे नहीं निकाल पाने के डर से केरल में एक बुजुर्ग व्यक्ति ने कथित तौर पर फांसी लगाकर खुदकुशी ली जबकि एक अन्य बुजुर्ग व्यक्ति की मौत बैंक की कतार में ही हो गई।
पुलिस ने बताया कि कोट्टायम जिले की पांबा घाटी के चेरूविल्लाइल के रहने वाले 73 वर्षीय ओमानकुट्टन पिल्लई ने अपने बेडरूम में कल फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिल्लई ने नोटबंदी से पहले सहकारी बैंक में पांच लाख रुपए जमा किए थे और उसके बाद काफी डरे हुए थे कि वे अपना पैसा नहीं निकाल पाएंगे।
 
एक अन्य घटना में 68 वर्षीय बुजुर्ग चंद्रशेखरन की मौत कोल्लम जिले में एक बैंक के लाइन में खड़े 
 
रहने के दौरान हो गई। पुलिस ने बताया कि बीएसएनएल के पूर्व कर्मचारी दूसरी बार बैंक जाने के बाद स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर की नलीला शाखा की कतार में खड़े थे। बुजुर्ग सुबह में भी बैंक गए थे, लेकिन लंबी लाइन देखने के बाद वे वहां से वापस आ गए।

लंच के बाद दोबारा पैसे निकालने के लिए बैंक गए। बंक में जब वे अपना टोकन ले रहे थे तभी वे बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी जिंदगी बचाई नहीं जा सकी। इससे पहले भी स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर की शाखा में 11 नवंबर को एक बुजुर्ग की मौत कतार में हो गई थी जबकि एक अन्य की मौत बड़े नोट जमा करने के दौरान फॉर्म भरते समय हो गई थी। (भाषा)
Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

खुफिया इनपुट के बाद CEC ज्ञानेश कुमार के घर सुरक्षा और बढ़ाई, आखिर क्या है वजह

LIVE: राहुल और प्रियंका के खिलाफ 2 दिन में दूसरी एफआईआर

स्वामित्व योजना पर सरकार और पटवारियों में बढ़ा टकराव, आज से सामूहिक अवकाश पर प्रदेश के पटवारी

Weather Alert Today: 8 घंटे में बदलेगा मौसम, यूपी-बिहार समेत 20 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी!

अहमदाबाद में 6,500 छात्रों ने बनाई भव्य सप्तरंगी मानव रंगोली: CM भूपेंद्र पटेल रहे मौजूद

अगला लेख