Hanuman Chalisa
✕

तड़पती रही प्रसूता, पेट में ही बच्चे की मौत...(वीडियो)

Updated: मंगलवार, 27 मार्च 2018 (18:50 IST)
छतरपुर के जिला अस्पताल में बहुत ही दर्दनाक और शर्मनाक दृश्य देखने को मिला जब एक गर्भवती महिला चिकित्सालय के फर्श पर तड़पती रही, लेकिन उसे उचित इलाज नहीं मिला। इस मामले में सबसे दर्दनाक पहलू यह रहा कि उसके बच्चे की पेट में ही मौत हो गई। 
 
जिला अस्पताल में सोमवार देर रात एक महिला प्रसव के लिए आई थी। उचित इलाज और देखरेख न होने के कारण यह महिला घंटों जमीन पर पड़ी रही। आरोप है कि अस्पताल की जमीन पर प्रसव पीड़ा से छटपटा रही इस महिला को कोई भी डॉक्टर देखने नहीं आया। 
 
जब काफी देर बाद डॉक्टर पहुंचे तो जांच में पता चला कि बच्चा तो पेट में ही मर चुका है। बताया जाता है कि डॉक्टर काफी देर बाद आए तो मगर सिर्फ औपचारिकता निभाकर चले गए। महिला का प्रसव फर्श पर ही हो गया। हालांकि जब इस मामले को लेकर मीडिया सक्रिय हुआ तो महिला को अस्पताल ने बिस्तर तो उपलब्ध करवा दिया, लेकिन उसकी पीड़ा कम नहीं हुई। 
 
दुखद तो यह है कि जिस समय यह पूरा मामला हुआ उस समय मध्यप्रदेश स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव छतरपुर जिले के ही खजुराहो के दौरे पर थीं। पता नहीं इस बेबस महिला की कराह उनके कान तक पहुंची भी या नहीं। 
लेखक के बारे में
कीर्ति राजेश चौरसिया

Show comments

Houthi : हूती विद्रोही कौन हैं? सऊदी अरब और हूतियों में दुश्मनी क्यों ? क्या है उनका असली मकसद, ईरान किसलिए करता है मदद

डोनाल्ड ट्रंप पर पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप

Kinetic DX इलेक्ट्रिक स्कूटर, 102KM रेंज और 90KM/H की स्पीड, जानें फीचर्स

क्या पेड था पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलाने का विरोध, नितिन गडकरी ने खोल दी पोल

आज से काउंटर टिकट पर भी 10 लाख रुपए का इंश्योरेंस लागू, जानें मात्र 45 पैसे में कैसे मिलेगा फायदा?

सभी देखें

दोस्त से मिलने निकली 13 साल की लड़की, आधी रात मां को भेजा मैसेज- मैं खतरे में हूं, किडनैप्‍ड और गैंग रेप के आरोप

भोपाल में 5 मासूमों के साथ रेप मामले में प्यारे मियां को 10 बार उम्रकैद की सजा

चुनाव आयोग की भाषा पर माफी: संवैधानिक संस्था का संवाद इतना तीखा क्यों?

16,800 करोड़ का गुप्त खाता और खाड़ी देशों का पावर गेम : ट्रंप के दामाद जारेड कुशनर के आईफोन हैक में बड़ा खुलासा!

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी मध्यप्रदेश से होंगे भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार, एल मुरुगन के इस्तीफे के बाद हो रहा उपचुनाव

अगला लेख