Daily Horoscope
✕

दीप्ति नवल बनाना चाहती थीं अमृता शेरगिल पर बायोपिक

Updated: शुक्रवार, 31 जनवरी 2020 (19:28 IST)
मुंबई। फिल्म अभिनेता जिमी शेरगिल ने खुलासा किया है कि जानी-मानी अभिनेत्री दीप्ति नवल उनकी रिश्ते की दादी और लब्ध-प्रतिष्ठित चित्रकार अमृता शेरगिल की जिंदगी पर आधारित एक फिल्म बनाना चाहती थीं।
 
 
अभिनेता ने बताया कि अमृता शेरगिल मेरे पिता की मौसी थीं। यह 30 साल पहले की बात है। मुझे याद आता है कि दीप्ति नवलजी ने उन पर काफी शोध कर लिया था। उनके पास काफी सामग्री थी।
 
जिमी ने बताया कि उस वक्त हम बच्चे थे। मैं उस वक्त उत्तरप्रदेश में था और वे परिवार से मिलने के लिए वहां आई थीं। अमृता लब्ध-प्रतिष्ठित चित्रकार थीं। उन्हें 20वीं सदी के आरंभ की बेहतरीन चित्रकार और आधुनिक भारतीय कला के अग्रदूत माना जाता है। उनका निधन दिसंबर 1941 में हुआ था।
 
जिमी ने कहा कि यदि कोई उन पर बायोपिक बनाना चाहता है तो उनके पास आ सकता है। उनके पास अमृता शेरगिल से संबंधित ढेर सारा विवरण है जिसे वे उनसे बांट सकते हैं। जिमी फिल्म 'साहिब बीवी और गैंगस्टर 3' में दिखाई देंगे। इसका निर्देशन तिग्मांशु धुलिया ने किया है। इस फिल्म में संजय दत्त, माही गिल और चित्रांगदा सिंह का भी अभिनय है। (भाषा)

Show comments

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बवाल, दिल्ली में जलाई किताब, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

अखिलेश जी, आपका पीडीए तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

सभी देखें

Assam Road Accident : असम में भीषण सड़क हादसा, छात्रों से भरी ट्रैवलर कंटेनर से टकराई, 23 की मौत की आशंका

कुलगाम में आतंकियों ने दागी थीं ‘आर्मर-पियर्सिंग’ स्‍टील की गोलियां

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

अगला लेख