Hanuman Chalisa

सनकी पिता ने पुत्री को जमीन पर पटककर मार डाला

Updated: बुधवार, 26 अप्रैल 2017 (12:58 IST)
औरंगाबाद। बिहार में औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र में पुत्री की हत्या और पुत्र को घायल करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पिता को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। 
 
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि मदारपुर गांव निवासी रधेश भुइंया अक्सर अपनी पत्नी सरिता देवी के साथ किसी बात को लेकर मारपीट करता था। मंगलवार देर शाम रघेश पत्नी सरिता की पिटाई कर रहा था तभी बच्चों के शोरगुल करने से वह नाराज हो गया और 5 वर्षीय पुत्री रूपा कुमारी को जमीन पर पटक-पटककर मार डाला तथा पुत्र मनीष कुमार को गंभीर रूप से घायल कर दिया। 
 
सूत्रों ने बताया कि मनीष को मदनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। सरिता के बयान पर पति के खिलाफ संबंधित थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था जिसे बुधवार सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया गया है। (वार्ता)

Show comments

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

Sonam Wangchuk : अनशन खत्म करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने क्या शर्त रखी

लड़कियों से छेड़छाड़, प्राइवेट पार्ट पर बरसाई लाठी, CJP के के आरोपों पर हाईकोर्ट ने केन्द्र से मांगा जवाब

राहुल गांधी के दिल्ली धरने के विरोध में भोपाल में बीजेपी का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

Hero HF Deluxe अब सिर्फ 59,999 रुपए में, 7,635 रुपए सस्ती हुई बाइक, जानिए किन राज्यों में मिलेगा ऑफर और खरीदने से पहले जरूरी बातें

सभी देखें

अशोक वर्णवाल होंगे मध्य प्रदेश के नए कार्यवाहक मुख्य सचिव

CJP प्रोटेस्ट में हिंसा पर सलमान खान का रिएक्शन, किस बात को लेकर दुखी हुए अभिनेता

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

दिल्ली के जंतर-मंतर में हिंसक प्रदर्शन, पत्थरबाजी, कई पुलिसकर्मी घायल, दागे गए आंसू गैस के गोले

MP के निवर्तमान मुख्य सचिव अनुराग जैन बने नीति आयोग के नए CEO

अगला लेख