dharma sangrah

अब अगर दिल्ली में विधानसभा चुनाव हो तो...

Updated: बुधवार, 26 अप्रैल 2017 (12:54 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली की तीन नगर निगम चुनाव के जो परिणाम सामने आए हैं, उससे भगवा खेमे में उत्साह का माहौल है। इस परिणाम के बाद जो आंकड़े सामने आए हैं, उससे साफ दिखाई दे रहा है कि यदि आज विधानसभा चुनाव हो भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिल जाएगा। 
 
भाजपा ने जिस तरह निगम चुनाव में जीत हासिल की है, उससे ऐसी अटकलें हैं कि यदि तत्काल चुनाव हो तो भाजपा को दिल्ली में 43 सीटें मिल सकती हैं, जबकि सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी मात्र 12 स्थानों पर सिमट सकती है। उल्लेखनीय है कि आप ने विधानसभा चुनाव में 70 में से 67 सीटें जीतकर भाजपा और कांग्रेस का सफाया कर दिया था। भाजपा को मात्र 3 सीटें मिली थीं, जबकि कांग्रेस सत्ता में होने के बावजूद अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी।
 
यदि निगम चुनाव में वोट प्रतिशत की बात करें तो इस चुनाव में भाजपा को सर्वाधिक 39.3 फीसदी वोट मिले हैं, जबकि आम आदमी पार्टी को 25.8 फीसदी वोट मिले हैं, जो कि विधानसभा चुनाव की तुलना में लगभग आधा ही है। कांग्रेस 21.2 फीसदी वोटों के साथ तीसरे स्थान पर है। हार से आम आदमी पार्टी के भीतर भी निराशा दिखने लगी है। चांदनी चौक से आप विधायक ने अलका लांबा ने विधायक पद से इस्तीफे की पेशकश कर दी है। यहां पार्टी सभी स्थानों पर हार गई है। 

Show comments

SIM Card Rules: 9 से ज्यादा SIM रखने वालों पर कसेगा शिकंजा, 23 अगस्त से लागू होगा नया नियम; जानें क्या बदलेगा

Sajjan Kumar Death: 1984 सिख विरोधी दंगों में उम्रकैद काट रहे पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

SBI ने करोड़ों की Bulk FD पर घटाई ब्याज दरें, 15 अगस्त से लागू हुए नए रेट; वरिष्ठ नागरिकों को भी झटका

महाकाल मंदिर में 1000 से ज्यादा जूतों के ढेर में खो गया जूता, ChatGPT ने चुटकियों में खोज निकाला

Belonging: राजनीति, प्‍यार और निजी जिंदगी तक, गांधी परिवार में हुईं हत्‍याओं के बाद कैसे बदल गई सोनिया गांधी की जिंदगी

सभी देखें

Simple Wave Electric Scooter की लॉन्च डेट, डिजाइन, रेंज और कीमत का खुलासा, Bajaj Chetak C25 और TVS Orbiter से मुकाबला

मैडम और सर बाथरूम में प्यार करते हैं, पढ़ाते नहीं, स्‍कूल की जल्‍दी छुट्टी कर देते हैं, बच्‍चों की शिकायत पर जांच शुरू

तमिलनाडु CM विजय के यू-टर्न पर भड़के CJP नेता अभिजीत दीपके, कहा डर लग रहा है तो सुधारो व्यवस्था

Qualcomm Snapdragon 8 Elite : 22 सितंबर को दो नए चिपसेट का होगा खुलासा

SIM Card Rules: 9 से ज्यादा SIM रखने वालों पर कसेगा शिकंजा, 23 अगस्त से लागू होगा नया नियम; जानें क्या बदलेगा

अगला लेख