Bhai Dooj
✕

दलित ने मांगा पानी, बदले में मिली मौत

Updated: शनिवार, 17 जून 2017 (14:47 IST)
नोएडा। एक सनसनीखेज घटनाक्रम में एक दलित शराबी को पानी मांगना खासा महंगा पड़ गया। इस बात पर विवाद इस कदर बढ़ गया कि दो लोगों ने पीट पीटकर उसकी जान ले ली। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। 
 
थाना बादलपुर के थानाप्रभारी कृष्ण कुमार राणा ने बताया कि थाना पुलिस ने एक सूचना के आधार पर उदयवीर पुत्र किन्नू व विजेंद्र पुत्र धनपाल को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके खिलाफ ग्राम कचेड़ा के रहने वाले दलित व्यक्ति सुशील की 12 जून को मार पिटाई कर हत्या करने का मुकदमा दर्ज था।
 
थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि घटना वाले दिन दलित व्यक्ति शराब के नशे में था। वह इनके घर पर पीने के लिए पानी मांगने आया जब इन्होंने पानी देने से इंकार कर दिया तो उसने आरोपियों के साथ गाली-गलौच की।
 
इस पर दोनों ने उसे जमकर पीट दिया। गंभीर हालत में उसे दिल्ली के लोक नायक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। (भाषा)

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

अहमदाबाद को मिली ट्रैफिक जाम से मुक्ति की बड़ी सौगात, अमित शाह ने किया 464 करोड़ रुपए के इस्कॉन-सानंद एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

MP में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौमाता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

अगला लेख