Hanuman Chalisa
✕

चाय बागान श्रमिकों का वेतन फंसा नोटबंदी में

Updated: शनिवार, 24 दिसंबर 2016 (14:58 IST)
नई दिल्ली। भारतीय चाय बोर्ड ने चाय बागानों के श्रमिकों को वेतन के भुगतान के लिए पर्याप्त नकदी नहीं होने का मुद्दा संबंधित राज्य सरकारों और भारतीय रिजर्व बैंक के समक्ष उठाया है।
 
चाय बोर्ड के अध्यक्ष संतोष सारंगी ने रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय अधिकारियों से बात की है और चाय बागान श्रमिकों को वेतन का भुगतान करने के लिए पर्याप्त नकदी उपलब्ध कराने और इस संबंध में उचित कदम उठाने का अनुरोध किया है। 
 
चाय बोर्ड ने श्रमिकों की समस्याओं के संबंध में असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल के मुख्य सचिवों को भी पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि चाय बगान श्रमिकों के बैंक खाते प्राथमिकता के आधार पर खोले जाने चाहिएऔर संबंधित क्षेत्रों में नकदी उपलब्ध कराई जाने चाहिए। विशेष रूप से जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग, अलीपुरदुआर और कूचबिहार में नकदी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
 
गौरतलब है कि आठ नवंबर को नोटबंदी के बाद चाय बागान श्रमिकों को वेतन आदि की भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चाय बागान मालिक नकदी नहीं होने के कारण श्रमिकों को उनके वेतन का भुगतान नहीं कर पा रहे हैं। (वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख