Daily Horoscope
✕

खरगोन में कर्फ्यू में दी 2 घंटे की ढील, सिर्फ महिलाओं को बाहर निकलने की अनुमति

Updated: गुरुवार, 14 अप्रैल 2022 (17:27 IST)
खरगोन। मध्य प्रदेश के हिंसा प्रभावित खरगोन शहर में बृहस्पतिवार को कर्फ्यू में 2 घंटे की ढील देते हुए केवल महिलाओं को ही जरूरी सामान खरीदने के लिए घरों से बाहर निकलने की अनुमति दी गई।

दंगा प्रभावित शहर में चार दिनों के बाद बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से दी गई कर्फ्यू में दो घंटे की ढील के दौरान कई महिलाओं को तेजी से खरीदारी करते देखा गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हिंसा के सिलसिले में अब तक 121 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

रामनवमी जुलूस के दौरान पथराव और आगजनी की घटनाओं के बाद रविवार शाम को खरगोन शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया था। खरगोन के जिलाधिकारी पी. अनुग्रह ने कहा, स्थिति नियंत्रण में है।

सुबह 10 बजे से प्रदान की गई दो घंटे की छूट के दौरान केवल महिलाओं को जरूरी सामान खरीदे के लिए अपने घरों से बाहर निकलने की अनुमति दी गई है। उन्होंने कहा कि दो घंटे की छूट के दौरान केवल दूध, सब्जी, मेडिकल और राशन की दुकानें ही खोली गई।

पुलिस महानिरीक्षक (इंदौर-ग्रामीण क्षेत्र) राकेश गुप्ता ने बताया कि हिंसा के सिलसिले में अब तक 121 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनमें से 89 को जेल भेज दिया गया है। मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में रविवार से हिंसक घटनाओं के आलोक में प्रदेश सरकार ने आगामी त्योहारों के लिए सभी जिलों में अधिकारियों को अलर्ट जारी किया है।

एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि प्रदेश सरकार ने खरगोन में सांप्रदायिक हिंसा में शामिल लोगों से नुकसान की वसूली के लिए दो सदस्यीय दावा न्यायाधिकरण का गठन किया है। यह न्यायाधिकरण तीन महीने के अवधि में काम पूरा करेगा।(भाषा)
File photo

Show comments

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, पेरिस में आंसू गैस, क्यों भड़का जनता का गुस्सा?

India-China Face Off : ITBP Chief Statement पर केंद्र सरकार का जवाब, जानिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अभी क्या हैं हालात?

दिल्ली में प्रदर्शनों और सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अमित शाह ने पुलिस अधिकारियों के साथ 3 घंटे की बैठक में क्या-क्या किया रिव्यू?

पटना में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में मचा हंगामा, PM मोदी के जिक्र पर युवक की क्‍यों हुइ पिटाई?

सभी देखें

LIVE: खरगे के आवास के बाहर भाजपा का प्रदर्शन

चक्रवात 'अर्णब' का खतरा बढ़ा! 115-125 किमी की रफ्तार से टकराएगा तूफान, दिल्ली-यूपी समेत 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट

खड़गे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से गरमाई गुजरात की राजनीति : भूपेंद्र पटेल का कांग्रेस पर तीखा हमला

अमित शाह मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, 2018 के विवादित बयान पर सुल्तानपुर कोर्ट का बड़ा फैसला

बड़ा हादसा टला! पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आपस में टकराईं राहुल गांधी के काफिले की 5 गाड़ियां

अगला लेख