biodatamaker
✕

पीडीपी नेता के अंगरक्षक से आतंकियों ने छीनी एके-47, प्रशासन ने लगा दिया कर्फ्यू

Updated: शुक्रवार, 13 सितम्बर 2019 (14:55 IST)
जम्मू। किश्तवाड़ कस्बे में आतंकी दस्तक ने प्रशासन को मजबूर किया है कि वह हालात को थामने की खातिर कर्फ्यू का सहारा ले। यही कारण था कि आज जब आतंकियों ने एक पीडीपी नेता के अंगरक्षक की राइफल छीन ली तो प्रशासन ने कर्फ्यू लगा दिया क्योंकि माहौल तनावपूर्ण हो गया था। किश्तवाड़ के उपायुक्त अग्रेज सिंह राणा ने इसकी पुष्टि की है।
 
कितश्वाड़ में पीडीपी नेता एडवोकेट एडवाकेट शेख नासिर हुसैन के अंगरक्षक से आतंकवादी एके-47 राइफल छीन ले गए। अंगरक्षक ने तुरंत इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस स्टेशन में दी जिसके बाद क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। अभी तक आतंकवादियों का कुछ पता नहीं चला है।
 
यह घटना सुबह पौने ग्यारह बजे के करीब घटी। सूत्रों ने बताया कि दो से तीन लोग एक अज्ञात वाहन पर गुरियन मुहल्ला किश्तवाड़ में आए। इसी इलाके में पीडीपी जिला प्रधान शेख नासिर हुसैन रहते हैं। वहां खड़े एडवोकट के पीसीओ पर तीनों ने अचानक हमला बोल दिया। तीनों आतंकवादियों ने पहले तो पीएसओ से मारपीट कर और उसके बाद उसकी एके-47 और मैगजीन लेकर वहां से फरार हो गए।
 
घटना की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस स्टेशन में दी गई जिसके बाद क्षेत्र में एहतियातन कर्फ्यू लगा दिया गया। पुलिस व सेना के जवानों ने क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया हुआ है। अभी तक आतंकवादियों का कोई पता नहीं चल पाया है।
लेखक के बारे में
सुरेश डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

दिल्ली वालों को राहत! CJP प्रदर्शन के चलते बंद 45 मेट्रो स्टेशन खुले, कनॉट प्लेस भी रविवार को खुलेगा

देवबंद में दर्दनाक सड़क हादसा, कुशावली के चार श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल

CJP प्रदर्शन पर इंटरनेशनल हलचल! प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता

CEC ज्ञानेश के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, शिंदे का ऐलान, रविवार को फिर CJP का जंतर-मंतर कूच

दिल्ली तक पहुंचा कश्मीर मॉडल, इंटरनेट बंदी से लेकर हिरासत तक

अगला लेख