dharma sangrah
✕

उदयपुर में कर्फ्यू जारी, सीएम गहलोत करेंगे उच्च स्तरीय बैठक

Updated: बुधवार, 29 जून 2022 (12:07 IST)
उदयपुर। उदयपुर में मंगलवार को 2 मुस्लिम युवकों द्वारा एक दर्जी कन्हैया लाल की उसकी दुकान में नृशंस हत्या के बाद शहर के 7 थाना क्षेत्रों में लगाया गया कर्फ्यू बुधवार को जारी रहा। पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम राजकीय जिला अस्पताल के शवगृह में किया जा रहा है। उदयपुर में पुलिस की व्यापक तैनाती की गई है। स्थिति को देखते हुए राज्य के सभी 33 जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को निलंबित किया गया है।
 
वहीं प्रतिपक्ष के नेता गुलाब चंद कटारिया ने उदयपुर के पुलिस अधीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करतेकहा कि पुलिस अधीक्षक को घटना को बहुत गंभीरता से लेना चाहिए था और इसमें उनको स्वयं को शामिल होना चाहिए था और केवल किसी पुलिसकर्मी को निलंबित कर पुलिस इस समस्या का समाधान नहीं कर सकेगी।
 
उदयपुर में बातचीत में उन्होंने कहा कि कन्हैया लाल के पुलिस से बार-बार सुरक्षा की मांग करने के बावजूद उसे सुरक्षा नहीं दी गई और इसमें पुलिस के बड़े अफसर से लेकर के सब जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चाहें तो इसमें पुलिस अधीक्षक को जिम्मेदार बनाएं।
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जोधपुर से बुधवार को जयपुर पहुंच गए। वे यहां कानून-व्यवस्था को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री मंगलवार को विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए जोधपुर गए थे और उनका गुरुवार को वापस जयपुर आने का कार्यक्रम प्रस्तावित था।(भाषा)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख