biodatamaker

सीआरपीएफ जवान ने ली चार साथियों की जान

Updated: रविवार, 10 दिसंबर 2017 (08:11 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में एक सीआरपीएफ कर्मी ने अपने सहकर्मियों पर शनिवार को गोलीबारी शुरू कर दी। इसमें दो सब-इंस्पेक्टर सहित चार सीआरपीएफ कर्मियों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।
 
पुलिस उपमहानिरीक्षक (दंतेवाड़ा रेंज) सुंदरराज पी ने रायपुर में बताया कि बीजापुर के बासागुडा थाना क्षेत्र में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 168वें बटालियन के शिविर में शाम पांच बजे यह घटना हुई।
 
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक सूचना के मुताबिक कांस्टेबल सनत कुमार ने अपनी सर्विस राइफल एके 47 से कथित तौर पर गोली चलानी शुरू कर दी। इस घटना में चार कर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।
 
डीआईजी ने बताया कि इस घटना में मारे गए चार में से तीन कर्मी कुमार के सीनियर थे। मृत कर्मियों की पहचान सब-इंस्पेक्टर वीके शर्मा, मेघ सिंह, सहायक एसआई राजवीर सिंह और कांस्टेबल शंकर राव के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि घटना में एएसआई गजानंद जख्मी हो गए।
 
अधिकारी के मुताबिक शवों और घायल एएसआई को छह बजे बसागुड से बीजापुर ले जाया गया। घायल और शव को रायपुर पहुंचाने के लिए एक एमआई 17 हेलीकॉप्टर भेजा गया।
 
अधिकारियों के मुताबिक कुमार को शिविर में मौजूद अन्य सहकर्मियों ने तुरंत पकड़ लिया। इस घटना के पहले जवानों के बीच कथित तौर पर विवाद हुआ था। राज्य में नक्सल विरोधी अभियान को देखते हुए सीआरपीएफ की तैनाती की गई है। (भाषा) 
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख