Hanuman Chalisa

सीआरपीएफ जवान ने तोड़ी पेरियार की प्रतिमा

बुधवार, 21 मार्च 2018 (12:29 IST)
पुडुकोट्टई। तमिलनाडु में प्रख्यात समाज सुधारक एवं पेरियार के नाम से मशहूर ईवी रामासामी की प्रतिमा तोड़ने के मामले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान को गिरफ्तार किया गया है।
 
पुलिस ने बुधवार को बताया कि अलानगुडी की पुलिस ने सीआरपीएफ के जवान एस. सेंथिल कुमार को मंगलवार रात गिरफ्तार किया तथा उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
 
उन्होंने बताया कि जांच में पता चला है कि कुमार छत्तीसगढ़ में तैनात है तथा छुट्टियों में अपने घर आया है। उसने मंगलवार तड़के पत्थर मारकर पेरियार की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। विभिन्न राजनीतिक दलों ने पेरियार की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने की कड़ी निंदा की है। 
 
गौरतलब है कि पुडुकोट्टाई जिले के अलानगुडी के पास कल उपद्रवियों ने पेरियार की प्रतिमा तोड़ दी थी। इससे पहले छह मार्च को वेल्लोर जिले में तिरुपथुर नगर निगम कार्यालय स्थित पेरियार की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी थी। इस मामले में भाजपा के एक पदाधिकारी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। (वार्ता)

Show comments

मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्यों के शामिल करने पर सियासत, विधायक आतिफ अकील के मेंबर बनने पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद खफा

राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव की छुट्‍टी

Keeway Hypevolt-R : 180Km की रेंज और हाईटेक फीचर्स से लैस सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, जाने और क्या हैं फीचर्स

घर के बाहर मौत बनकर पहुंचा शेर! चरवाहे को जमीन पर दबोचा, लोगों ने पत्थर बरसाकर बचाई जान, VIDEO वायरल

पहलगाम हमला : NIA की चार्जशीट में हाफिज सईद का नाम, भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश का आरोप

सभी देखें

सोने की रामचरित मानस भी सुरक्षित है और रामजी के आभूषण भी, गोविंद देव गिरि ने दिखाईं वस्तुएं

बाबरी ढांचे की जगह राम मंदिर देख सपा और कांग्रेस को हुई पीड़ा : योगी आदित्यनाथ

'कॉकरोच जनता पार्टी' को बड़ी राहत: दिल्ली हाईकोर्ट ने X अकाउंट बहाल किया, केंद्र सरकार का आदेश रद्द

धमाकों से दहला सीरिया, राष्‍ट्रपति मैक्रों की होटल के बाहर जोरदार विस्फोट

झारखंड में इको टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार, CM सोरेन ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

अगला लेख