Hanuman Chalisa
✕

मोबाइल दुकान खोलने के लिए पति ने 10 लाख मांगे, मना किया तो घर से निकाला

Updated: शनिवार, 27 अक्टूबर 2018 (21:03 IST)
इंदौर। एक दहेज लोभी पति ने मोबाइल की दुकान खोलने के नाम पर पत्नी से अपने मायके से 10 लाख रुपए लाने का दबाव बनाया, जब पत्नी ने पैसा लाने में विवशता दिखाई तो उसके साथ बुरी तरह मारपीट की गई और घर से निकाल दिया गया। 
 
टवलई (धार) निवासी चेतना जायसवाल ने इंदौर सुखलिया निवासी पति राकेश, सास राधा और ससुर शरद के खिलाफ महिला थाने में केस दर्ज कराया है। चेतना का आरोप है कि सुसराल के लोग उसे दहेज के लिए बुरी तरह प्रताड़ित करते हैं। 
 
चेतना ने बताया कि 2011 में उसकी शादी मोबाइल डीलरशिप का काम करने वाले राकेश के साथ हुई थी। दो माह तक सब कुछ ठीक चला, लेकिन उसके बाद पति और ससुराल वाले दुकान खोलने के नाम पर 10 लाख रुपए की मांग करने लगे। जब चेतना ने 10 लाख रुपए अपने मायके से लाने से मना कर दिया तो सास-ससुर ताना मारने के और बात-बात पर फटकारने लगे। पति ने भी मारना-पीटना शुरू कर दिया। 
 
इतना ही नहीं जब ससुरालवालों को पैसे नहीं मिले तो उन्होंने मारपीट कर चेतना को घर से निकाल दिया। करीब पांच साल बाद जब गत 7 अक्टूबर को पीड़िता अपने माता-पिता के साथ समझौता करने पहुंची तो उसके पूरे परिवार को ससुराल वालों ने मारपीट कर भगा दिया।
 
चेतना ने आरोप लगाया कि पति राकेश के शादी से पहले एक महिला से नाजायज संबंध थे। इस वजह से भी वह दबाव बनाकर चेतना को घर से निकालना चाहता था।

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख