Hanuman Chalisa
✕

आधार डेटा चोरी की रिपोर्ट पर बवाल, डिजिटल सुरक्षा से जुड़ी कंपनी ने क्यों मांगी माफी

Updated: शनिवार, 27 अक्टूबर 2018 (20:38 IST)
नई दिल्ली। डिजिटल सुरक्षा से जुड़ी कंपनी गेमाल्टो ने आधार के डेटाबेस की चोरी से जुड़ी रिपोर्ट के लिए शनिवार को राष्ट्रीय समाचार पत्रों के जरिए सार्वजनिक माफी मांग ली।
 
कंपनी ने अपनी उस रिपोर्ट को वापस ले लिया है, जिसमें कहा गया था कि भारत डेटा सेंधमारी मामलों में इस साल की पहली छमाही में अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर रहा है। रिपोर्ट में कहा गया था कि आधार आंकड़ों से समझौते की वजह से सेंधमारी का आंकड़ा ऊंचा रहा।
 
कंपनी ने कहा कि देश की विशिष्ट पहचान संख्या को लेकर गलतफहमियों को दूर करने के लिए वह एक सार्वजनिक नोटिस जारी कर रही है।
 
‘भारत के लोगों से गेमाल्टो की माफी’ शीर्षक नोटिस में कहा गया है, 'गेमाल्टो ने डेटा की सेंधमारी को लेकर गलत सूचकांक और प्रेस विज्ञप्ति का प्रकाशन किया था, जिसमें आधार डेटा की कथित सेंधामरी को लेकर अपुष्ट खबर को शामिल किया गया था।'
 
नोटिस में कहा गया है, 'गेमाल्टो के सीईओ के तौर पर मैं फिलिप वाल्ले इस गलत रपट और प्रेस विज्ञप्ति के प्रकाशन के लिए गहरा खेद प्रकट करता हूं।'
 
वाल्ले ने कहा है, 'हमारा इरादा अनजाने में इस गलती के जरिए कभी भी भारत की प्रतिष्ठित पहचान मिशन परियोजना आधार को बदनाम करना नहीं था। हम आंतरिक जांच शुरू कर रहे हैं और आंतरिक तौर पर अन्य कार्रवाई करेंगे।'
 
गेमाल्टो ने अपनी वेबसाइट पर सूचकांक के संशोधित अंश के प्रकाशन के साथ ही कहा है कि वह यह विज्ञापन लोगों को सही जानकारी पहुंचाने के अपनी कोशिशों के तहत प्रकाशित कर रहा है। (भाषा) 

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख