Hanuman Chalisa
✕

धीमा जहर देकर ससुर को मारना चाहती थी इंजीनियर बहू

Updated: मंगलवार, 27 फ़रवरी 2018 (20:15 IST)
इंदौर। अमानवीयता की एक घटना सामने आई है। धीमा जहर देकर बहू ने अपनी ससुर को मारने की कोशिश की।  बेटे को पति की हरकतों पर शंका हुई तो उसने पिता का ब्लड टेस्ट करवाया। जांच रिपोर्ट में पता चला कि पिता को धीमा जहर दिया जा रहा है। बेटे को जब इस बात का पता चला तो उसने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई।  इस बात से आहत बेटा थाने पहुंचा और के खिलाफ केस दर्ज करवाया। पुलिस बहू से पूछताछ कर रही है। बेटा और बहू पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं।
 
67 वर्षीय ससुर रिटायर्ड बैंक अफसर हैं। घटना इंदौर के गोयल नगर की है। बेटे ने पुलिस को बताया कि मई 2010 में उसने भावना से प्रेम विवाह किया था। 13 अप्रैल 2011 को अमित की मां सुमन का निधन हो गया। इसके बाद से पिता कभी बड़े भाई के पास दिल्ली में तो कभी इंदौर में अमित के पास रहने लगे। बीते दो साल से पिता अमित के पास ही रह रहे थे। हालांकि भावना को ससुर के साथ रहना रास नहीं आ रहा था। 
 
पुलिस के अनुसार भावना ने मई 2017 में ससुर को खाने में जहरीला पदार्थ मिलाकर देना शुरू किया। उनकी तबीयत खराब रहने लगी। पिता की खराब हालत देख अमित को शंका हुई तो उसने भावना के मोबाइल में रिकॉर्डिंग सॉफ्टवेयर डाल दिया। एक दिन अमित ने भावना और उसके भाई के बीच हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग सुन ली। इसमें भावना ने अपने भाई को बताया था कि वह ससुर को धीमा जहर दे रही है। (एजेंसियां)

Show comments

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

Agniveer : अग्निवीरों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 75% को मिलेगी 2 साल की अतिरिक्त सेवा, फिर सेना में स्थायी भर्ती का मौका

राहुल फुस्स रॉकेट तो अखिलेश हार के बहानेबाज, EVM और SIR को लेकर विपक्ष पर बरसे CM योगी

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर आयुष्मान खुराना-तुषार कपूर से मांगी रंगदारी, पुलिस ने बेंगलुरु से किया आरोपी को गिरफ्तार

सभी देखें

OnePlus के 3 सस्ते फोन होंगे लॉन्च, OnePlus 16R भी आएगा, कीमत को लेकर क्या हुआ खुलासा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

Mahindra Scorpio N Edition One : ब्लैक लुक में आएगी महिन्द्रा स्कार्पियो एन, अंदर मिलेगा वाइन रेड केबिन, डीलरशिप पर दिखा नया एडिशन वन

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

कौन हैं डॉ. अमीश शाह? एरिजोना से US संसद का चुनाव जीतकर भारतीय मूल के डॉक्टर ने रचा इतिहास

अगला लेख