Daily Horoscope
✕

कॉल सेंटर का पर्दाफाश, एफबीआई अधिकारी बन कर विदेशियों को ठगते थे, 125 लोग गिरफ्तार

Updated: शुक्रवार, 21 दिसंबर 2018 (15:19 IST)
नोएडा। अमेरिकी एजेंसी एफबीआई के अधिकारी बन कर विदेशियों को ठगने वाले एक कॉल सेंटर का पता लगा कर पुलिस ने इस मामले में 125 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मौके से कई कंप्यूटर, हार्ड डिस्क, लैपटॉप, चेक बुक आदि मिले हैं। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह लोग काफी समय से विदेशी लोगों को ठग रहे थे।
 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल ने बताया कि एक कॉल सेंटर के लोगों द्वारा अमेरिकियों से संपर्क कर उन्हें ठगने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर एक विशेष टीम बनाकर गुरुवार की रात कॉल सेंटर पर छापा मारा गया।
 
उन्होंने बताया कि कॉल सेंटर से नरेंद्र पाहुजा, शैगी, मनीष बलवान, बिपिन, रिमी, मुकुल, परिधि, जॉन मोहम्मद, मयूर, पुनीत, प्रमोद, चुम- थम सहित 125 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
 
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे गूगल और अन्य प्लेटफार्मों के जरिये अमेरिकी लोगों का डाटा तथा सोशल सिक्योरिटी नंबर हासिल कर उनसे संपर्क करते थे। ये लोग खुद को अमेरिकी गुप्तचर एजेंसी एफबीआई के अधिकारी बता कर अमेरिकी नागरिकों को झूठे मामलों और चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में फंसाने की धमकी देते थे।
 
एसएसपी ने बताया कि इनके झांसे में जो आ जाता था उससे ये लोग 2,000 अमेरिकी डॉलर से ले कर 5,000 अमेरिकी डॉलर तक की रकम अपने खाते में डलवा लेते थे। 
 
उन्होंने बताया कि अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई को ईमेल के जरिये पूरे घटनाक्रम से अवगत करा दिया गया है। कुछ दिन पहले एफबीआई के अधिकारी भारत आए थे, तथा उन्होंने नोएडा पुलिस से संपर्क कर उसे कुछ सूचनाएं दी थीं। उसके बाद विदेशी लोगों को ठगने वाले दर्जनभर कॉल सेंटरों पर छापेमारी की गई।
 
एसएसपी ने बताया कि मौके से कई कंप्यूटर, लैपटॉप, चेक बुक आदि बरामद हुए हैं। आरोपियों से पूछताछ जारी है। (भाषा)

Show comments

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

आतंकियों को पनाह देने वालों पर रक्षामंत्री राजनाथ का कड़ा प्रहार, SCO की बैठक में बोले- नहीं चलेगा दोहरा रवैया...

PM मोदी ने दशहरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की क्‍यों की तारीफ? बोले- आपका बयान प्रेरणादायी है...

अक्टूबर के अंत तक आ सकता है परिसीमन बिल? दक्षिण के दल बदल रहे हैं सुर

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

संविधान की हत्या करने वाली कांग्रेस की गोद में खेल रही सपा, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का तीखा हमला

शिवा शर्मा हत्याकांड : मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिन से दे रही थी चकमा

PM मोदी ने दिल्ली में किया रावण दहन, बोले– रामराज्य का मतलब शासन नहीं, सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण है...

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

अगला लेख