biodatamaker
✕

स्वामीनारायण संप्रदाय के पुरोहित पर रेप का आरोप, दो बार बनाया युवती को शिकार

Updated: बुधवार, 24 अक्टूबर 2018 (20:47 IST)
सूरत (गुजरात)। गुजरात के सूरत में स्वामी नारायण संप्रदाय के एक पुरोहित को एक महिला से दो बार कथित रुप से बलात्कार करने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किया गया।
 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कटारगाम थाना क्षेत्र के डाभोली में स्वामी नारायण मंदिर के समीप एक कमरे में आरोपी निकुंज उर्फ करण स्वरूपदास बाबूभाई सवानी (24) ने करीब पंद्रह दिन पहले और फिर 23 अक्टूबर को एक स्थानीय महिला से कथित रूप से बलात्कार किया। 
 
कटारगाम थाने के निरीक्षक एमआई पठान ने कहा कि निकुंज उर्फ करण स्वरूपदास बाबूभाई सवानी ने 20 वर्षीय एक महिला के साथ कथित रूप से दो बार बलात्कार किया और उसे इस घटना के बारे में किसी को नहीं बताने की धमकी दी।
 
पठान के अनुसार महिला को किसी ने यह बताया था कि सवानी उसकी बीमार मां के इलाज के लिए मदद कर सकता है। इसी के बाद वह उसके पास मदद मांगने पहुंची। पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब वह उससे मिली तब उसने उसे वित्तीय सहायता का वादा कर अपने जाल में फंसाया और बलात्कार किया।
 
पुलिस के अनुसार आरोपी ने उसकी मदद नहीं की और जब मंगलवार को वह पैसे के लिए फिर उससे मिलने गई तब फिर उसने दोबारा बलात्कार किया। पीड़िता ने अपने माता-पिता को इसके बारे में बताया। फिर उन्होंने पुरोहित के खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है और घटनास्थल पर फोरेंसिक जांच की जा रही है। (भाषा) 

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख