Daily Horoscope
✕

सनसनीखेज, बंधक बनाकर गर्भवती से की आधा दर्जन लोगों ने दरिंदगी

Updated: शुक्रवार, 27 अप्रैल 2018 (14:40 IST)
महोबा। उत्तर प्रदेश में महोबा के श्रीनगर क्षेत्र में एक महिला को घर मे बंधक बनाकर सामूहिक बलात्कार का शिकार बनाए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता गर्भवती है।
 
पुलिस उपअधीक्षक जितेंद्र दुबे ने शुक्रवार को बताया कि कुलपहाड़ के बगवाहा निवासी एक दंपति बीते करीब दो माह से तिंदोली गांव में रहकर मजदूरी करके अपना पेट पाल रहे थे। आरोप है कि बीती 25 अप्रैल की शाम महिला जब किसी काम से जा रही थी तो चुरारी निवासी युवक संतू एवं उसके रिश्तेदार ने उसे अपने दरवाजे पर रोक घर के भीतर बंधक कर लिया। 
 
यहां पहले से मौजूद आधा दर्जन लोगों ने महिला के साथ बारी-बारी से बलात्कार किया। इन दुष्कर्मियों के चंगुल से महिला करीब दो घंटे बाद मुक्त हुई तब उसने घर पहुंच अपने पति को पूरे मामले से अवगत कराया। पुलिस उपअधीक्षक ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है। उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। पीड़िता दो माह की गर्भवती बताई गई है।

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

किम जोंग उन ने क्‍यों नहीं उठाया ट्रंप का फोन? रूस-चीन से दोस्ती के बाद क्‍या बदल गए तेवर? इस रवैए से अमेरिका हैरान

चंद्रशेखर आजाद ने मायावती को क्यों घेरा? अखिलेश और कांग्रेस पर भी उठाए सवाल, लगा दिए ये आरोप

नेपाल के नए PM बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, दोनों देशों के बीच हो सकते हैं कई समझौते

बड़ी-बड़ी डींगे सुनकर सिर्फ सपा के लोफर लोडर ही तालियां बजा सकते हैं, मंत्री ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला

LoC : बर्फबारी से पहले घुसपैठ की फिराक में पाकिस्तान, एलओसी पर बढ़ाई गई चौकसी, 100 से ज्यादा आतंकियों की हलचल

अगला लेख