Daily Horoscope
✕

बुराड़ी केस : अभी भी बरकरार कई रहस्य

Updated: रविवार, 8 जुलाई 2018 (22:06 IST)
नई दिल्ली। बुराड़ी में रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मौतों के एक सप्ताह बाद भी पुलिस को इस कथित सामूहिक आत्महत्या से संबंधित रहस्य से पर्दा उठाना बाकी है। पुलिस हाल के दिनों में राष्ट्रीय राजधानी में सबसे सनसनीखेज मामलों में से एक इस मामले को सुलझाने के लिए मनोविज्ञान, अंधविश्वास और नवीनतम जांच तकनीकों से छानबीन कर रही है।

बुराड़ी में एक सप्ताह पहले अपने घर के भीतर एक परिवार के 11 सदस्य मृत पाए गए थे। उनके मुंह सफेद कपड़े से ढंके हुए थे। इन लोगों के हाथ और पैर बंधे हुए थे। इस मामले को लेकर कई सारे सवाल है जैसे ' क्या यह एक हत्या या आत्महत्या थी ?', 'अगर यह एक हत्या थी तो ऐसी क्रूर हत्याओं को अंजाम देने में कौन व्यक्ति शामिल थे और उनका क्या उद्देश्य था?'

अगर परिवार ने आत्महत्या की थी, तो क्या कारण हो सकता है कि 11 सदस्य ऐसा कदम उठाने के लिए प्रेरित हो सकते थे, लेकिन न तो जांचकर्ताओं और न ही परिवार के करीबी सदस्यों के पास कोई सबूत हाथ लगा है। परिवार के सदस्य हालांकि आरोप लगाते रहे हैं कि यह एक हत्या है लेकिन वह कोई उद्देश्य नहीं बात सके। 

इस मामले को लेकर विमहन्स में डॉक्टरों के साथ अनाधिकारिक रूप से चर्चा करने वाली पुलिस ने बताया था कि परिवार ‘साझा मनोविकृति’ से ग्रस्त हो सकता है। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि मनावैज्ञानिक शव परीक्षण की प्रक्रिया को शुरू किया जा सके। (भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

2035 में बदल सकती है वैश्विक धार्मिक तस्वीर, ईसाइयों से आगे निकल सकता है इस्लाम; प्यू रिसर्च का बड़ा अनुमान

LIVE: सुप्रीम कोर्ट से आजम खान को मिली राहत, ED की याचिका खारिज

पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार को पर्यावरणीय मंजूरी, 3,000 मीटर का होगा रनवे; बड़े विमानों की आवाजाही का रास्ता साफ

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

ढाका समेत बांग्लादेश के 28 जिलों में भड़की हिंसा, मोहम्मद यूनुस के पैतृक घर को लगाई आग

अगला लेख