Daily Horoscope
✕

कश्मीर में आतंकियों के जनाजे में उमड़ती थी भीड़, अब सामान्य मौत में भी दूरी बना रहे हैं लोग

Updated: सोमवार, 10 मई 2021 (18:19 IST)
जम्मू। सच में यह हैरान कर देना वाला नजारा है कि कश्मीर में जहां किसी आम नागरिक या आतंकी की मौत पर हजारों की भीड़ जुट जाया करती थी, अब वहां शोक जताने भी कोई नहीं जा रहा है। चौंकाने वाली तो यह है कि डर और अफवाहों का बाजार इतना गर्म है कि लोग फोन पर भी शोक प्रकट करने से कतरा रहे हैं, इस डर से की कहीं फोन के रास्ते कोरोना न हो जाए।
 
किसी आम मृतक के घर शोक जताने के लिए आने वाले लोगों को मना किया जा रहा है। इससे पहले वादी में जब भी हालात तनावपूर्ण होते थे तो भी शोक सभाएं होती थीं। पाबंदियों या कर्फ्यू के बीच भी हजारों लोग मृतक के जनाजे या फातेहा में शामिल होते थे, लेकिन लॉकडाउन के बीच शोक सभाएं तक नहीं होने से हर कोई चिंतित हो उठा है।
 
लोग न तो अपनों की मौत पर मातम कर पा रहे हैं और न दिवंगत के अंतिम दीदार कर रहे हैं। सरकार की ओर से भी एक जगह भीड़ इकट्ठा न करने के निर्देश जारी किए गए हैं। रजिया बीबी नामक वृद्ध महिला ने कहा कि मैंने जिंदगी में कभी ऐसा मंजर नही देखा।
 
कोरोना ने बढ़ाई दूरियां : दरअसल कोरोना संक्रमण रोकने के लिए किए गए लॉकडाउन और लगातार हो रही मौतों ने कश्मीरियों की सामाजिक जिंदगी में भी बदलाव ला दिया है। संक्रमण के डर से कश्मीर में लोग अपनों से दूर रहने लगे हैं। हजारों शादियां स्थगित कर दी गई हैं, शोक सभाएं तक भी नहीं हो रहीं। जहां तक की जनाजों पर भी चंद लोग ही शामिल हो रहे हैं। इन दिनों अखबारों, केबल नेवटवर्क व निजी रेडियो चैनल में सूचनाएं खूब आ रही हैं।
 
अनंतनाग के बशीर का कहना था कि प्रशासन ने लॉकडाउन हमारी सुरक्षा के लिए किया है। दुख है कि यह महामारी अपनों के बिछुड़ने पर हमें चार आंसू बहाने की इजाजत नहीं दे पा रही है। एक बीमारी ने समाज को बदल दिया है।
 
बेमिना के रहने वाले मुहम्मद मजीन वालत ने कहा कि मेरे चाचा का परिवार श्रीनगर के लाल बाजार में रहता है। दो दिन पहले देर शाम उनकी मौत हो गई। हम लोग पहुंच नहीं पाए। चाचा को रात के अंधेरे में दफनाया गया था। परिवार को हिदायत दी थी कि भीड़ जमा नहीं हो।
 
सबको संक्रमण का डर : कश्मीर मामलों के विशेषज्ञ कुरैशी ने कहा कि कोरोना के कारण अखबारों में सूचनाओं के विज्ञापन बढ़ गए हैं। विवाह समारोह अगर किसी ने स्थगित नहीं किया तो रिश्तेदार भी नहीं पहुंच रहे। 15 दिनों में यहां अखबारों व सोशल मीडिया पर कई लोग घर में हुई मौतों की सूचना देते हुए अपील कर रहे हैं कि कोई नहीं आए। सभी को संक्रमण का खतरा सता रहा है।
 
एक कश्मीरी विशेषज्ञ का कहना था कि कश्मीर में लोग परिस्थितियों के मुताबिक जीना सीख लेते हैं। मेरी जिंदगी का यह पहला अनुभव है, जब लोग किसी प्रियजन की मौत पर अपने रिश्तेदारों से शोक जताने के लिए घर न आने की अपील कर रहे हों।
 
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी होंगे आसान

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आतंकी हमला, DSP और सब-इंस्पेक्टर समेत 10 पुलिसकर्मियों की मौत

बिरसा मुंडा जयंती पर MP को बड़ी सौगात देंगे CM मोहन यादव, 1353 करोड़ की सिंचाई परियोजना का करेंगे लोकार्पण

अयोध्या दीपोत्सव में 220 टन रेत से बना भव्य 'राम दरबार', 58 फुट लंबी कलाकृति ने रचा विश्व रिकॉर्ड

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

अगला लेख