Daily Horoscope
✕

छत्तीसगढ़ में गांवों तक पहुंचा 'लापरवाही' का Corona, रायपुर और दुर्ग में हालात खराब

Updated: बुधवार, 14 अप्रैल 2021 (19:45 IST)
छत्तीसगढ़ में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के हालात दिनोंदिन बिगड़ते ही जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में राज्य में 15000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। यदि एक दिन में संक्रमण आंकड़ों की बात करें तो छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र और उत्तरप्रदेश के बाद तीसरे स्थान पर है, जबकि मौत के मामले में यह राज्य महाराष्ट्र के बाद दूसरे स्थान पर है। यहां पिछले 24 घंटों में 156 लोगों की मौतें हुई हैं और राज्य के 18 जिले लॉकडाउन की स्थिति से गुजर रहे हैं। 
 
राज्य में अब तक करीब 4 लाख 72 हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि पिछले 24 घंटे में 15 हजार 121 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जनसंख्या के अनुपात में देखें तो यह आंकड़ा काफी बड़ा है। इस बीच, खबर है कि छत्तीसगढ़ कोरोना सेल के मीडिया प्रभारी डॉ. सुभाष पांडे की बुधवार को कोरोना से मौत हो गई है। दूसरी बार पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें रायपुर एम्स में भर्ती करवाया गया था। 
रायपुर और दुर्ग में हालात खराब : राज्य में राजधानी रायपुर और दुर्ग में कोरोना की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। रायपुर में पिछले 24 घंटे में 4 हजार 168 नए मरीज मिले हैं और 53 लोगों की मौत हुई है। दूसरी ओर दुर्ग में दुर्ग में 1 हजार 755 नए मरीज मिले हैं और 12 लोगों की मौत हो गई। उल्लेखनीय है कि हाल ही में दुर्ग और रायपुर के वीडियो वायरल हुए हैं, जिनमें बड़ी संख्‍या में शव दिखाई दे रहे हैं। श्मशान घाटों में भी दिल दहलाने वाले दृश्य नजर आ रहे हैं। 
छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार रवि भोई कोरोना संक्रमण को लेकर राज्य में उत्पन्न हालात के लिए लापरवाही को जिम्मेदार मानते हैं। वे कहते हैं कि रायपुर में 5 मार्च से 21 मार्च तक खेली गई वर्ल्ड रोड सेफ्टी क्रिकेट सीरीज खेली गई, जिसमें दुनियाभर के क्रिकेटर जुटे थे। इस क्रिकेट मैच को देखने के लिए स्टेडियम में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे। इस आयोजन के लिए कांग्रेसी नेताओं ने फ्री पास बांटे थे, जिससे गांव-गांव से गाड़ियों में भरकर लोग रायपुर पहुंचे थे।
 
भोई कहते हैं कि इस दौरान लोगों ने न तो मास्क पहनने की जहमत उठाई न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया। चैंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव में भी भीड़ जुटी थी। इस दौरान मॉल भी खुले रहे। अब गांव-गांव तक कोरोना पहुंच गया है और मौत की खबरें भी सामने आ रही हैं।
उल्लेखनीय है कि इसी सी‍रीज के दौरान मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर कोरोना संक्रमण का शिकार हुए थे। रोड सेफ्टी सीरीज देखने गए रायपुर शहर के कांग्रेस नेता विष्णू साहू की रिपोर्ट की पॉजिटिव आई थी, जिनकी हाल ही में मौत हो गई। कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के दौरान कई अन्य लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी, जो कि क्रिकेट मैच देखने गए थे। 
<

Chhattisgarh | People are facing health problems due to smoke coming from crematory in Durg. Around 70 bodies, including Covid and non-Covid, are being burnt every day. We have informed the district administration about the issue: Diwakar Bharti, Councillor, Ramnagar pic.twitter.com/6Tlua6yWXi

— ANI (@ANI) April 12, 2021 >
एक सच यह भी : श्मशान घाटों में इतने शव पहुंच रहे हैं कि वहां से उठता धुआं अब लोगों की मुसीबत का सबब बन गया है। हाल ही में दुर्ग के रामनगर से पार्षद दिवाकर भारती ने जिला प्रशासन को सूचित किया था कि श्मशान घाट के धुएं के कारण लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। भारती की शिकायत के मुताबिक श्मशान घाट में 70 शव रोज जलाए जा रहे हैं। इनमें कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के साथ ही सामान्य लोगों के भी शव हैं।
लेखक के बारे में
वृजेन्द्रसिंह झाला
वृजेन्द्रसिंह झाला पिछले 30 से ज्यादा वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। प्रिंट एवं डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य का अनुभव। वर्तमान में वेबदुनिया की न्यूज टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।    अनुभव : वृजेन्द्रसिंह झाला तीन दशक से ज्यादा का प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया का अनुभव है। वर्तमान.... और पढ़ें

Show comments

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

आतंकियों को पनाह देने वालों पर रक्षामंत्री राजनाथ का कड़ा प्रहार, SCO की बैठक में बोले- नहीं चलेगा दोहरा रवैया...

PM मोदी ने दशहरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की क्‍यों की तारीफ? बोले- आपका बयान प्रेरणादायी है...

अक्टूबर के अंत तक आ सकता है परिसीमन बिल? दक्षिण के दल बदल रहे हैं सुर

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि, कहा- इनके बलिदान से गौरवांवित हो रहा प्रदेश

ट्रंप का बड़ा एलान, पहले से अलग होगी भारत से ट्रेड डील

टाइगर नहीं सलमान थे असली टारगेट, शूटर्स ने की थी घर की रेकी

पेरिस से लौटे पंजाब सीएम भगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर 3 घंटे रोका, काटा 50 हजार का चालान

मेरठ में 200 करोड़ रुपए के निवेश से स्थापित होगी क्रिटिकल मिनरल और रेयर अर्थ रिफाइनरी

अगला लेख