suvichar
✕

रसोइया चला रहा था स्कूल, वीडियो वायरल, टीचर्स को मिली यह सजा...

Updated: रविवार, 18 जुलाई 2021 (11:38 IST)
बलिया। उत्तरप्रदेश के बलिया जिले में एक प्राथमिक विद्यालय का संचालन एक रसोइया कर रहा था। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक समेत सभी शिक्षकों का वेतन रोककर मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
 
बलिया जिले में रसड़ा के प्राथमिक विद्यालय मनिहा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शनिवार को वायरल हुआ, जिसमें एक रसोइया प्राथमिक विद्यालय का संचालन करती दिखाई दे रही है। वह वीडियो में बच्‍चों को पढ़ने के लिए दिशा-निर्देश देते भी दिख रही है। वह वीडियो में कह रही है कि विद्यालय में प्रधानाध्यापक नहीं आते हैं।
 
यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवनारायण सिंह ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं और विद्यालय के सभी शिक्षकों और प्रधानाध्यापक का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया है।
 
उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों से एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है। उसके बाद दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। (भाषा)

Show comments

Houthi : हूती विद्रोही कौन हैं? सऊदी अरब और हूतियों में दुश्मनी क्यों ? क्या है उनका असली मकसद, ईरान किसलिए करता है मदद

डोनाल्ड ट्रंप पर पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप

Kinetic DX इलेक्ट्रिक स्कूटर, 102KM रेंज और 90KM/H की स्पीड, जानें फीचर्स

क्या पेड था पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलाने का विरोध, नितिन गडकरी ने खोल दी पोल

आज से काउंटर टिकट पर भी 10 लाख रुपए का इंश्योरेंस लागू, जानें मात्र 45 पैसे में कैसे मिलेगा फायदा?

सभी देखें

MLC Election Results 2026: यूपी, बिहार में MLC चुनाव परिणामों ने चौंकाया, जानिए कहां किसका पलड़ा भारी?

तबाही मचा रहा चक्रवात 'अर्णब': आंध्र प्रदेश तट से टकराया तूफान, कई पेड़ उखड़ें, सड़कें जलमग्न

Cyclonic storm Arnab : चक्रवात 'अर्णब' को लेकर अलर्ट, आंध्रप्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 53 ट्रेनें रद्द

Sonia Gandhi : सोनिया गांधी की किताब से मचेगा 'तमाशा'! बोलीं- दशकों से दूसरे बताते रहे मेरी कहानी, अब मेरी बारी

Jagan Mohan Reddy : BJP से मोहभंग या INDIA गठबंधन की ओर कदम? क्या 2029 से पहले बदल सकती है YSRCP की रणनीति

अगला लेख