manglik dosh calculator
✕

महंगा पड़ा भगवान राम पर विवादित बयान, जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ शिकायत

Updated: गुरुवार, 4 जनवरी 2024 (11:40 IST)
  • भगवान राम को बताया था मांसाहारी
  • भाजपा नेता राम कदम ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
  • NCP ने दी जितेंद्र आव्हाड को हिदायत
NCP Leader Jitendra Awhad on Ram : राकांपा-शरद पवार गुट के नेता जितेंद्र आव्हाड को भगवान राम को मांसाहारी बताना खासा महंगा पड़ गया। भाजपा नेता राम कदम ने विवादित बयान के लिए आव्हाड खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इस बीच NCP ने भी आव्हाड को भाजपा के जाल में ना उलझने की हिदायत दी।

ALSO READ: Maharashtra : राम शाकाहारी नहीं, मांसाहारी थे, शिकार करके खाते थे, NCP नेता जितेंद्र आव्हाड के विवादित बयान से महाराष्ट्र में बवाल
भाजपा विधायक राम कदम ने कहा कि राजनीति के लिए ये बयानबाजी दुर्भाग्यपूर्ण है। क्या हो गया है इन्हें? एक ओर शरद पवार की चुप्पी, दूसरी ओर उद्धव ठाकरे की चुप्पी। परिवार को कैसे राजनीति में लाएं उन्हें (उद्धव ठाकरे) बस इसी बात की पड़ी है। ये सोची समझी राजनीति है।
 
इधर जितेंद्र आव्हाड़ के घर के बाहर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अजीत पवार गुट के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया है। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया।
 
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद पवार गुट का शिर्डी में मेलावा चल रहा है। इसमें डॉ. जितेंद्र अवार्ड ने पत्रकारों से मुलाकात में कहा कि प्रभु श्री राम यह मांसाहारी थे, 14 साल उन्होंने जो वनवास में गुजारे जो जंगल में गुजारे क्या उन्हें वहां पर खाने में क्या मिला होगा? हम प्रभु श्री राम के तरीके पर चल रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि श्रीराम को शाकाहारी बनाया जा रहा है। लेकिन क्या वनवास के दौरान उन्होंने मेथी की सब्जी खाई थी? इस देश में 80 प्रतिशत लोग मांसाहारी हैं और वे राम भक्त हैं। अपने बयान का समर्थन करते हुए आव्हाड ने मानवशास्त्र (एंथ्रोपोलॉजी) का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि हजारों साल पहले, जब कुछ भी नहीं उगाया जाता था, तब सभी लोग मांसाहारी थे।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख