Hanuman Chalisa
✕

महिला अधिकारी के विवादास्पद बयान पर नीतीश ने दिए कार्रवाई के संकेत

Updated: गुरुवार, 29 सितम्बर 2022 (16:33 IST)
पटना। स्कूली छात्राओं के लिए मुफ्त सैनिटरी पैड के सवाल पर महिला विकास निगम की महाप्रबंधक हरजोत कौर के मुफ्त निरोध देने संबंधी जवाब से संबंधित एक वीडियो वायरल होने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को कहा कि मामले को देखा जा रहा है और कार्रवाई की जाएगी।
 
महिला एवं बाल विकास निगम की ओर से यूनिसेफ 'सेव द चिल्ड्रन' और 'प्लान इंटरनेशनल' के तहत पटना में बुधवार को आयोजित 'सशक्त बेटी समृद्ध बिहार' कार्यक्रम में शामिल एक छात्रा के यह पूछे जाने पर कि पोशाक और छात्रवृति की तरह क्या सरकार स्कूलों में छात्राओं को 20-30 रुपए का मुफ्त सैनिटरी पैड नहीं दे सकती, इस पर कौर ने पूछा कि क्या इस मांग का कोई अंत है?
 
भारतीय प्रशासनिक सेवा की बिहार कैडर की अधिकारी कौर ने कहा कि 20-30 रुपए का सैनिटरी पैड दे सकते हैं। कल जींस-पैंट दे सकते हैं। परसों सुंदर जूते क्यों नहीं दे सकते हैं। नरसों को वो नहीं कर सकते और अंत में परिवार नियोजन की बात आएगी तो निरोध भी मुफ्त में देना पड़ेगा, है न?
 
छात्रा के यह कहे जाने पर कि सरकार के हित में जो है, उसे देना चाहिए? पर कौर ने कहा कि सरकार से लेने के लिए तुम्हें जरूरत क्या है? अपने आपको इतना संपन्न करो। उन्होंने कहा कि यह जो सोच है कि सरकार हमें 20-30 रुपए नहीं दे सकती है, यह गलत है। सरकार बहुत कुछ दे रही है।
 
छात्रा के यह कहे जाने पर कि जब हमसे वोट लेने आते हैं तो उस समय नहीं..., इस पर बीच में ही रोककर कौर ने कहा कि यह बेवकूफी की इंतहा है। मत दो वोट। चली जाओ पाकिस्तान। इस पर छात्रा ने कहा कि मैं हिन्दुस्तान में हूं तो पाकिस्तान क्यों जाऊं? कौर ने छात्रा से पूछा कि वोट क्या तुम पैसों के एवज में देती हो या सुविधाओं के एवज में देती हो? बताओ?
 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कौर के बयान के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि एक-एक चीज को देख रहे हैं। अगर जरा भी सच्चाई होगी तो कार्रवाई की जाएगी। जन अधिकार पार्टी के संस्थापक और पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने ट्वीट कर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कहा कि नीतीशजी, सरकार की एक वरिष्ठ महिला अधिकारी भाजपा-संघ संक्रमण से संक्रमित है। अपना हक मांगने पर बिहार की बेटियों को पाकिस्तान भेजने की धमकी देती हैं। उन्हें मानसिक संक्रमण से मुक्त करने के लिए 'समुचित प्रशासनिक उपचार' आवश्यक है।Edited by: Ravindra Gupta(भाषा)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

शेयर बाजार में Nvidia की वापसी का धमाका, जेन्सेन हुआंग फिर बने CEO, शेयर 35% उछले

PM मोदी ने नेपाल के पीएम बालेन शाह को दिए रामायण पेंटिंग और गंगाजल, अयोध्या-जनकपुर ट्रेन सेवा की शुरुआत

Jio Happy New Year Offer : ₹399 में 28 दिन अनलिमिटेड 4G-5G डेटा, ₹3,999 में पूरे साल की मौज, जानें सभी प्लान्स

काशी की देव दीपावली पर दिखेगा भव्य नजारा, 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे घाट; 2100 ड्रोन और लेजर शो होंगे आकर्षण

Jensen Huang दोबारा बनेंगे Nvidia के CEO, विवादों के बीच फिर संभालेंगे कंपनी की कमान, अमेरिकी सरकार ने दी हरी झंडी

अगला लेख