dharma sangrah

कांग्रेसियों ने लगाई 'पोल खोल प्रदर्शनी'...

Updated: शुक्रवार, 26 मई 2017 (19:46 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कानपुर में शुक्रवार को कांग्रेसियों ने 'पोल खोल प्रदर्शनी' लगाकर मोदी सरकार के 3 साल के कामों के पोस्टर लगा मोदी सरकार को घेरने का प्रयास किया है। आपको बता दें कि भाजपा एक तरफ कानपुर में मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने पर जश्न मना रही है तो वहीं कानपुर के बड़े चौराहे पर कांग्रेसियों ने 'पोल खोल प्रदर्शनी लगाई है। 
 
कांग्रेसियों ने 'पोल खोल प्रदर्शनी' के माध्यम से आम जानता को मोदी सरकार के 3 साल के कामों के बारे में बताते हुए मोदी सरकार के 3 साल के कामों को लेकर भाजपा को घेरने का प्रयास किया है। इस बारे में जब कानपुर के कांग्रेस नगर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री से पूछा गया कि 'पोल खोल प्रदर्शनी' लगने का क्या उद्देश्‍य है, तो उन्होंने बताया कि केन्द्र में मोदी सरकार के 3 साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन एक भी काम जमीनी स्तर पर नहीं दिख रहा है। 
 
अग्निहोत्री ने बताया कि मोदी सरकार झूठ बोलने और लोगों को बेवकूफ बनाने के सारे रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। अगर बात करें 'नमामि गंगे' की तो इसके नाम पर 600 करोड़ रुपए कूड़े के ढेर में मिल गए। कहा गया था कि 'कालाधन विदेशों से लाऊंगा', लेकिन उन्हें देश की जनता ही चोर-बेइमान लगती है। और तो और 15 लाख अभी तक जनता को नहीं मिले हैं, अब ऐसे में 'पोल खोल प्रदर्शनी' लगाना बहुत जरूरी था, क्‍योंकि इनके काम आम जनता को पता तो चले कि केन्द्र सरकार ने 3 साल में किया क्‍या है?

लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख