Narak Chaturdashi
✕

Weather Prediction : शीतलहर से कांपा मध्यप्रदेश, भोपाल में 'कोल्ड डे'

Updated: शनिवार, 28 दिसंबर 2019 (00:13 IST)
भोपाल। उत्तरी सर्द हवाओं से आज राजधानी भोपाल सहित समूचा मध्यप्रदेश कांप रहा है। भोपाल में आज शीतल दिन (कोल्ड डे) रहा और कल पूरी तरह शीतलहर (कोल्ड वेव) की चपेट में आ सकता है। यहां 16 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तरी हवाएं चल रही हैं।

पर्यटन स्थल खजुराहो में शीतलहर चल रही है और जबर्दस्त ठंड की गिरफ्त में आ चुका है। जहां न्यूनतम तापमान 4 डिग्री और अधिकतम 14.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। प्रदेश में खजुराहो में अधिकतम तापमान सबसे कम रहा।

मौसम विज्ञान केन्द्र भोपाल के वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि भोपाल सहित इंदौर, नरसिंहपुर, राजगढ़, बैतूल, सिवनी, सागर, दमोह, रायसेन, धार और छिंदवाड़ा में आज 'कोल्ड डे' रहा। उमरिया, रतलाम, रायसेन, दतिया, धार, टीकमगढ़, श्योपुर, ग्वालियर, जबलपुर, सागर एवं खजुराहो में शीतलहर चल रही है, जबकि ग्वालियर, नौगांव, उज्जैन, सतना, रीवा और सीधी में तीव्र शीतल दिन (सीवियर कोल्ड डे) रहा।

साहा ने बताया कि हालांकि भोपाल में शीतलहर का आज भी थोड़ा प्रभाव रहा, लेकिन कल पूरी तरह शीतलहर की चपेट में आ सकता है। आज दिनभर धूप रही, लेकिन तेज सर्द हवाओं के कारण धूप भी बेअर रही। अगले 24 घंटों में भोपाल सहित प्रदेश के अधिकांश शहरों में पारा और लुढ़क सकता है।

भोपाल में अधिकतम तापमान कल की तुलना में मामूली गिरावट के साथ 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह सामान्य से 4.7 डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम 6.6 डिग्री अंकित हुआ। यह सामान्य से 4.4 डिग्री कम है।

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

LIVE: पटना के मनेर में मुठभेड़, 3 आरोपी ढेर

Top News 6 November: धनतेरस की धूम से लेकर बल्ड बैंक पर साइबर अटैक तक, जानिए आज दिनभर की 5 बड़ी खबरें

Earthquake in Jammu and Kashmir : जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, दहशत में घर से निकले लोग

बेंजामिन नेतन्याहू को बड़ा झटका, अरब पार्टियों ने गादी आइजेनकोट को दिया समर्थन, इजराइल में बदल सकता है सत्ता का समीकरण

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, क्राइम ब्रांच ने पूछे करीब 70 सवाल

अगला लेख