dharma sangrah
✕

कश्मीर में ठंड बरकरार, श्रीनगर में पारा शून्य से नीचे पहुंचा

Updated: रविवार, 28 नवंबर 2021 (15:27 IST)
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में ठंड के लौटने के कारण ज्यादातर स्थानों पर न्यूनतम तापमान रविवार को गिर गया और पारा शून्य से नीचे दर्ज किया गया। कोकेरनाग शहर के अलावा घाटी के सभी हिस्सों में पिछली रात पारा गिर गया। श्रीनगर में तापमान पिछली रात शून्य से नीचे 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
पहलगाम में तापमान शून्य से कम 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बारामूला शहर में स्थित गुलमर्ग रिजॉर्ट में भी न्यूनतम तापमान शून्य से 1.5 डिग्री से. नीचे चला गया।
 
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में शून्य से नीचे 1.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। घाटी का प्रवेश द्वार कहे जाने वाले काजीगुंड में शून्य से नीचे 1.3 डिग्री सेल्सियस जबकि कोकेरनाग में शून्य से नीचे 0.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
 
कैसा रहेगा मौसम : मौसम कार्यालय ने बताया कि मौसम मुख्यत: शुष्क रहने का अनुमान है लेकिन तीन दिसंबर तक ठंड रहेगी। घाटी में अत्यधिक ठंड के मौसम से काफी पहले सर्दी बढ़ गयी है। घाटी में कड़ी ठंड का मौसम सामान्यत: दिसंबर के तीसरे हफ्ते के आसपास शुरू होता है। कश्मीर में अत्यधिक ठंड यानी ‘चिल्लई कलां’ की 40 दिन की अवधि हर साल 21 दिसंबर को शुरू होती है।

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: भोपाल में एमपीवाईपीआईएल के मुख्यालय में बनेगा कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, बस संचालन और यात्री सुरक्षा पर होगी पैनी नजर

वाराणसी में PM मोदी का हुआ भव्य स्वागत, नमो घाट पर देखा एयर शो, राफेल और मिराज ने दिखाया शौर्य

MP : मोहन सरकार में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर एक्शन, गुड गवर्नेंस के लिए सीनियर अधिकारी ने उठाया बड़ा कदम

Operation Trident : 3 राज्यों में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, 100 करोड़ हवाला लेनदेन, 1,424 खाते फ्रीज, 18 गिरफ्तार

IMD Weather Update : दिल्ली-NCR में बारिश से बदला मौसम, यूपी से दक्षिण भारत तक भारी बारिश का अलर्ट

अगला लेख