Hanuman Chalisa

कोचीन शिपयार्ड में पोत में लगी आग, 5 की मौत

मंगलवार, 13 फ़रवरी 2018 (12:57 IST)
कोच्चि। केरल के कोच्चि शिपयार्ड में मंगलवार सुबह विस्फोट में पांच लोगों की मृत्यु हो गई और कम से कम 11 लोग घायल हुए हैं।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह धमाका तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) टैंकर में हुआ। धमाके के बाद शिपयार्ड में पुलिस और दमकल विभाग की टीम पहुंच गई है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। अग्निशमन विभाग आग पर काबू पाने में जुटा हुआ है।
 
बताया जाता है कि ओएनजीसी का ड्रिल करने वाला जहाज 'सागर भूषण' मरम्मत के लिए शिपयार्ड में लाया गया था और इसी दौरान उसके वाटर टैंकर में धमाका हो गया। दमकल विभाग ने तुरंत कदम उठाते हुए आग बुझाने का काम शुरू कर दिया।
 
धमाका सुबह करीब 11 बजे हुआ। बताया जाता है कि अवकाश होने की वजह से शिपयार्ड का कोई नियमित कर्मचारी उस समय वहां नहीं था। विस्फोट के वक्त जहाज में दिहाड़ी और ठेके पर काम करने आए मजदूर थे। केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए धमाके में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। (वार्ता)

Show comments

चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही, सड़कों पर तैरने लगे सैकड़ों सांप, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

ममता बनर्जी को महाझटका! TMC के 12 और बैंक खाते सील, अब तक 1000 करोड़ रुपए लॉक

मोजतबा ने कसम खाई, 'दुश्मनों' से बदला लेंगे, ट्रंप बोले- ईरान को मिटाने के लिए 1000 मिसाइलें तैयार

क्या कैलाश विजयवर्गीय को पता था, नरोत्तम मिश्रा का दतिया से टिकट कटेगा?

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

सभी देखें

ओमान के पास भारतीयों से भरे जहाज पर हमला, 10 सुरक्षित, 1 अब भी लापता, भारत ने क्या कहा

Kashmir Cloudburst : अनंतनाग में बादल फटने से मची तबाही, घरों में घुसा पानी; फसलें और सेब के बाग बर्बाद

CM Yogi Adityanath : आयुष विश्वविद्यालय में नए छात्रावासों का उद्घाटन, महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की स्मृति में हुआ नामकरण

Monsoon Alert : 15 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, 70 Kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; IMD ने अपनी चेतावनी में क्या कहा

Gujarat : अमित शाह एक दिवसीय अहमदाबाद दौरे पर, 'मिशन फाइव मिलियन ट्री' अभियान का करेंगे शुभारंभ

अगला लेख