Hanuman Chalisa
✕

Gujarat : मामूली विवाद में 8वीं के छात्र ने सहपाठी पर चाकू से किया हमला

Updated: शुक्रवार, 22 अगस्त 2025 (19:16 IST)
Gujarat crime News : गुजरात के महीसागर जिले में स्कूल के बाहर हुए मामूली विवाद में आठवीं कक्षा के एक छात्र ने अपने सहपाठी पर चाकू से हमला किया। पीड़ित के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पीड़ित छात्र का फिलहाल अस्पताल में उपचार किया जा रहा है और उसकी हालत स्थिर है। घायल लड़के के पिता के अनुसार, उनके बेटे पर एक मामूली बात पर हमला किया गया। यह घटना अहमदाबाद में एक निजी स्कूल के बाहर इसी तरह के हमले में दसवीं कक्षा के एक छात्र की हत्या के कुछ दिन बाद सामने आई है।
 
पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह घटना अहमदाबाद में एक निजी स्कूल के बाहर इसी तरह के हमले में दसवीं कक्षा के एक छात्र की हत्या के कुछ दिन बाद सामने आई है। एक अधिकारी ने बताया कि बालासिनोर कस्बे में एक सरकारी प्राथमिक स्कूल के द्वार के पास बृहस्पतिवार को छुट्टी के बाद आठवीं कक्षा के एक छात्र ने अपने सहपाठी पर धारदार वस्तु से हमला किया।
ALSO READ: अहमदाबाद के स्कूल में 10वीं के छात्र की हत्या, आरोपी छात्र हिरासत में
पुलिस अधीक्षक जयदीपसिंह जड़ेजा ने कहा, पीड़ित के पिता की शिकायत के आधार पर हमने आरोपी किशोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पीड़ित छात्र का फिलहाल अस्पताल में उपचार किया जा रहा है और उसकी हालत स्थिर है। उन्होंने बताया कि बालासिनोर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी किशोर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) और 118 (खतरनाक हथियारों या हानिकारक साधनों से चोट पहुंचाना या गंभीर चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया।
 
घायल लड़के के पिता के अनुसार, उनके बेटे पर एक मामूली बात पर हमला किया गया। पीड़ित के पिता ने कहा, मेरे बेटे के सहपाठी ने किसी छोटी सी बात पर गुस्सा होकर उस पर छोटे चाकू से हमला कर दिया। मेरे बेटे की पीठ, पेट और कंधे के पास चाकू के घाव हैं।
ALSO READ: Haryana : 2 छात्रों ने की स्कूल निदेशक की हत्या, डायरेक्‍टर की इस बात से नाराज थे आरोपी
अहमदाबाद के खोखरा इलाके में स्थित ‘सेवेंथ डे एडवेंटिस्ट’ स्कूल के मुख्य द्वार के पास मंगलवार को दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक लड़के की उसके ही एक सहपाठी ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

भारत में वृक्षारोपण: क्या नए पेड़ पुराने जंगलों की भरपाई कर सकते हैं?

मोदी-ट्रंप रिश्तों में तनाव, भारत की बढ़ती मुश्किलें और पाकिस्तान की भूमिका से चिंता क्यों?

Top News 25 November : बांग्लादेश में शेख हसीना की गिरफ्तारी की तैयारी, वैभव सूर्यवंशी की 52 गेंदों में डबल सेंचुरी

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

अगला लेख