Daily Horoscope
✕

कोलकाता में 2 समूहों के बीच हुई झड़प, तृणमूल और भाजपा में आरोप-प्रत्यारोप

Updated: सोमवार, 10 अक्टूबर 2022 (18:29 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के खिदिरपुर-मोमीनपुर क्षेत्र में 2 समूहों में झड़प के बाद सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच वाक् युद्ध शुरू हो गया है। झड़प में कई लोग घायल हो गए। भाजपा का दावा है कि पश्चिम बंगाल में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है जिस पर सत्तारूढ़ दल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी।
 
तृणमूल ने आरोप लगाया कि भाजपा राज्य का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रही है। प्रदेश भाजपा प्रमुख सुकांत मजूमदार ने क्षेत्र में जाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया और सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।
 
पुलिस ने कहा कि खिदिरपुर-मोमीनपुर क्षेत्र में रविवार शाम स्थानीय मुद्दों को लेकर 2 समूहों के बीच झड़प हो गई जिसमें कई लोग घायल हो गए। प्रदर्शनकारियों ने इकबालपुर थाने के बाहर भी प्रदर्शन किया। इलाके में पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) कर्मियों को तैनात कर दिया गया है।
 
विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने ट्विटर पर कहा कि उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राज्यपाल एल. गणेशन को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि बंगाल में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति के हाथ से निकलने से पहले मोमीनपुर हिंसा और इकबालपुर थाने में तोड़फोड़ के मद्देनजर प्रभावित इलाके में केंद्रीय बलों की तत्काल तैनाती की जाए।
 
मजूमदार इलाके का दौरा करना चाहते थे लेकिन उन्हें उत्तर कोलकाता के चिन्ग्रिघाट इलाके में रोक लिया गया और इलाके में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत निषेधात्मक आदेश लागू होने के चलते उनसे वापस जाने को कहा गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सुकांत मजूमदार को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया और उन्हें लाल बाजार पुलिस मुख्यालय लाया गया।
 
भाजपा पर राज्य का माहौल खराब करने का आरोप लगाते हुए तृणमूल के वरिष्ठ नेता सौगात राय ने कहा कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने सभी जरूरी कदम उठाए। रॉय ने कहा कि उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सुकांत मजूमदार वहां जाकर घृणाभरे भाषण देने के अलावा क्या करेंगे? भाजपा राज्य के माहौल को खराब करने की कोशिश कर रही है। भाजपा को हर घटना का राजनीतिकरण करना बंद करना चाहिए।
 
Edited by: Ravindra Gupta(भाषा)

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

Top News 2 November: चक्रवाती तूफान 'मुरासु' अलर्ट, दिल्ली-एनसीआर की हवा 'बहुत खराब', कुशीनगर सड़क हादसा समेत आज की 5 बड़ी खबरें

कुशीनगर हादसा: तिलक समारोह से लौट रहे 6 लोगों की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत, उड़े वैन के परखच्चे

भीषण चक्रवाती तूफान में बदला 'मुरासु', आंध्र प्रदेश तट से कब टकराएगा; इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

महादेव ऐप केस में बड़ा एक्शन, मुख्य सरगना सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाई CBI, क्या है महादेव सट्टेबाजी कांड?

दिलजीत के शो को खराब करने की पन्नू की साजिश नाकाम, ये है खालिस्तान समर्थक नारे लिखने की पूरी कहानी

अगला लेख