ramcharitmanas

50 लाख परिवारों के पास पहुंचकर CAA के भ्रम को दूर करेगी BJP, UP में हुए थे सबसे ज्यादा हिंसक प्रदर्शन

Updated: बुधवार, 25 दिसंबर 2019 (09:29 IST)
लखनऊ। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर जहां पूरे भारत में विरोध प्रदर्शन का सामना केंद्र सरकार को करना पड़ा तो वहीं सबसे ज्यादा उत्तरप्रदेश में CAA को लेकर प्रदर्शन के साथ-साथ हिंसक घटनाएं हुईं।
 
बीजेपी को विपक्ष ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) को लेकर घेर रखा है। भाजपा अब सड़कों पर उतरकर CAA को लेकर लोगों को जागरूक करने का काम करेगी। पार्टी का लक्ष्य 1 लाख गांव और 50 लाख परिवारों से मिलकर नागरिकता संशोधन अधिनियम CAA के बारे में फैले भ्रम को दूर करना है।
 
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ में हुई बैठक में तय किया गया है कि 2022 के मद्देनजर उत्तरप्रदेश में अभी से ही तैयारियां शुरू कर दी जाएंगी।
 
जनता के बीच विपक्ष के द्वारा नागरिकता संशोधन अधिनियम CAA को लेकर जो भी भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं, उन भ्रांतियां को खत्म करने की जिले स्तर से लेकर प्रदेश स्तर के सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी सड़क पर उतर नुक्कड़ सभाएं करेंगे और घर-घर जाकर नागरिकता संशोधन अधिनियम CAA के बारे में आम जनमानस को सही जानकारी देंगे।
 
इससे विपक्ष के द्वारा तैयार किया जा रहा षड्यंत्र खत्म किया जा सके। पार्टी सामाजिक संपर्क अभियान और विशेष संपर्क अभियान के माध्यम से पार्टी, मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी डॉक्टर, प्रोफेसर, अधिवक्ता, अध्यापक, सेवानिवृत्त अधिकारियों सहित समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संपर्क नागरिकता संशोधन विधयेक का सच बताएगी। इससे पार्टी के खिलाफ विपक्ष के द्वारा फैलाई जा रही भ्रांतियों को समाप्त किया जा सके।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख