dharma sangrah

दिल्‍ली में फैक्‍ट्री से 21 बाल मजदूर छुड़ाए गए

अभियान के दौरान बीबीए की टीम पर हमला

Updated: बुधवार, 25 मई 2022 (18:32 IST)
नई दिल्‍ली। ‘बचपन बचाओ आंदोलन’ के कार्यकर्ताओं ने पुलिस व अन्‍य संगठनों के सहयोग से मंगलवार देर रात दिल्‍ली कैंट की एक फैक्‍ट्री से 21 बाल मजदूरों को छुड़ाया है। इनमें 13 लड़के और आठ लड़कियां हैं। इनकी उम्र आठ से 17 साल के बीच है। अभियान के दौरान बचपन बचाओ आंदोलन(बीबीए) की टीम पर फैक्‍ट्री मालिक और उसके आदमियों ने हमला भी किया गया और गाडि़यों के शीशे तोड़ दिए गए। साथ ही जब छुड़ाई गई बच्चियों को जब निर्मल छाया आश्रम ले जाया जा रहा था तो हमलावरों ने उन्‍हें छीनने का भी प्रयास किया। हालांकि वे नाकाम रहे।
 
यह कार्रवाई एसडीएम, दिल्‍ली कैंट (नारायणा) स्थित एक फैक्‍ट्री में की गई। यहां थैला सिलाई का काम होता था। यह सभी बच्‍चे बिहार और उत्‍तर प्रदेश से लाए गए थे। बच्‍चों का मेडिकल करवाने के बाद उन्‍हें चाइल्‍ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्‍ल्‍यूसी) के सामने पेश किया गया। जहां से लड़कों को मुक्ति आश्रम और लड़कियों को निर्मल छाया आश्रम भेज दिया गया। इस पूरी कार्रवाई में बीबीए, पुलिस, तहसीलदार, श्रम विभाग, एनजीओ, बाल विकास धारा और चाइल्‍ड लाइन का सहयोग रहा। पुलिस ने उक्‍त फैक्‍टी मालिक की कुल छह फैक्ट्रियों को सील कर दिया है।  
 
बीबीए के निदेशक मनीष शर्मा ने कहा, ‘हमारा प्रयास है कि ऐसी फैक्ट्रियों में लगातार छापा मारने की कार्रवाई होती रहनी चाहिए ताकि नाबालिग बच्‍चों को बालश्रम से आजादी मिल सके। साथ ही अभियान के दौरान हुए हमले को भी हम गंभीरता से ले रहे हैं और जरूरत पड़ी तो कानूनी कार्रवाई पर भी विचार करेंगे।‘ बीबीए निदेशक ने उम्‍मीद जताई कि केंद्र सरकार संसद के आने वाले सत्र में जल्‍द ही एंटी ट्रैफिकिंग बिल पास करवाएगी।’

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़ रुपए

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

अगला लेख