dharma sangrah
✕

विदिशा को बाल यौन शोषण से मुक्‍त करवाने का संकल्‍प लिया

Updated: बुधवार, 1 जून 2022 (14:43 IST)
विदिशा। मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में बाल यौन शोषण रोकने के मकसद से कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन के सहयोग से विदिशा सोशल वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन ने एक अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत राज्य के विभिन्न अधिकारियों ने सहयोग देने के लिए अपना नाम अंकित किया। 
 
ऑर्गनाइजेशन की पहल से सीडब्‍ल्‍यूसी, देहात थाना, एसएटीआई कॉलेज के डायरेक्टर, प्रोफेसर, महिला थाना इंचार्ज समेत पुलिस स्टाफ, आरपीएफ और जीआरपीएफ के डिप्टी एसएस समेत कई लोगों ने बाल यौन शोषण के विरुद्ध कदम उठाने की प्रतिज्ञा ली और हस्‍ताक्षर भी किए। इस पूरे अभियान का मकसद विदिशा को बाल यौन शोषण से आजादी दिलवाना है। साथ ही सभी लोगों ने संकल्‍प लिया कि बच्चों के लिए शिक्षा ही सर्वोपरि है और उन्‍हें बालश्रम करने से भी बचाना है।
 
महिला थाना विदिशा में पदस्थ नई थाना प्रभारी पूनम का स्वागत किया गया और भविष्य में बाल यौन शोषण के खिलाफ एक साथ कार्य करने की अपील की। इस दौरान परियोजना प्रमुख उमेश शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने कहा, हम सब को साथ मिल कर बाल यौन शोषण के विरुद्ध आवाज उठानी है और एक जिम्मेदार नागरिक का फर्ज निभाना है।‘

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

LIVE: यमुना नदी में दूसरे दिन भी दिखा जहरीला झाग, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ गिरफ्तार

24 October Top News: तिब्बत में फिर भूकंप, फ्रांस में प्रदर्शन, भारत-चीन तनाव पर क्या बोला विदेश मंत्रालय?

LAC : अरुणाचल में भारत-चीन सेना फिर आमने-सामने? ITBP प्रमुख के बयान के बाद विदेश मंत्रालय का आया बड़ा बयान

क्या विज्ञान सच कर रहा है अलकेमिस्ट्स का सपना? पारे से लैब में बना सोना, जानिए क्यों नहीं गिरेंगे मौजूदा दाम

Bhupendra Patel : भूपेंद्र पटेल ने रचा इतिहास, विजय रूपाणी को पीछे छोड़ गुजरात के चौथे सबसे लंबे कार्यकाल वाले CM बने

अगला लेख