• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. child eats egg of lizard
Written By
Last Modified: बुलंदशहर , रविवार, 24 मई 2015 (12:39 IST)

मासूम ने खाया छिपकली का अंडा...

child
बुलंदशहर। उत्तरप्रदेश में बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र में शनिवार शाम छिपकली का अंडा खाने से एक बालक की हालत बिगड़ गई और उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
 
पुलिस के अनुसार सौंदाहबीबपुर गांव निवासी सतीश के 2 साल के बेटे कुणाल ने शनिवार शाम खेलते हुए घर में रखी कोयले की प्रेस खोल ली जिसमें छिपकली के अंडे थे। बालक ने सफेद रंग का अंडा देख उसे उठाकर खा लिया।
 
उल्टी होने पर परिजनों को जानकारी मिली कि उसने छिपकली का अंडा खा लिया, क्योंकि उल्टी होने पर अंडे के छिल्के निकले थे। आनन-फानन में बालक को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
चिकित्सकों का कहना है कि उसे 24 घंटे निगरानी में रखा जाएगा। अब उसकी हालत में सुधार बताया गया है। (वार्ता)