1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Chief Minister Pushkar Singh Dhami addressed Yuva Shakti Samvad conference

प्रधानमंत्री मोदी के हृदय में देश के बच्चे और युवा बसते हैं : पुष्‍कर सिंह धामी

Chief Minister Pushkar Singh Dhami addressed Yuva Shakti Samvad conference
Chief Minister Pushkar Singh Dhami : गुरुकुल कांगड़ी में 'युवा शक्ति संवाद सम्मेलन' को संबोधित करते हुए उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने कहा कि भारत की सनातन परंपरा क्षमा, सहिष्णुता और सद्भाव का संदेश देती है। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने इसी भावना को आत्मसात करते हुए सदैव यह संदेश दिया है कि किसी भी भूल का उत्तर केवल कठोरता नहीं, बल्कि संवाद, विश्वास और सकारात्मक मार्गदर्शन भी हो सकता है। प्रधानमंत्री जी के हृदय में देश के बच्चे और युवा बसते हैं।
गुरुकुल कांगड़ी में 'युवा शक्ति संवाद सम्मेलन' को संबोधित करते हुए उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने कहा कि भारत की सनातन परंपरा क्षमा, सहिष्णुता और सद्भाव का संदेश देती है। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने इसी भावना को आत्मसात करते हुए सदैव यह संदेश दिया है कि किसी भी भूल का उत्तर केवल कठोरता नहीं, बल्कि संवाद, विश्वास और सकारात्मक मार्गदर्शन भी हो सकता है।

प्रधानमंत्री जी के हृदय में देश के बच्चे और युवा बसते हैं। मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी को भारत की युवा शक्ति की क्षमता और सामर्थ्य पर अटूट विश्वास है। युवाओं के सपनों को साकार करने, उनके भविष्य को सुरक्षित और उज्ज्वल बनाने में वे कोई कमी नहीं छोड़ेंगे।
यही विश्वास और युवा शक्ति विकसित भारत के संकल्प की सबसे बड़ी ताकत है। आज हमारे देश की लगभग 65 प्रतिशत आबादी 35 वर्ष से कम आयु की है। यह नई सोच, नवाचार, तकनीक और उद्यमिता के साथ आगे बढ़ने वाली पीढ़ी है।
मुख्‍यमंत्री धामी ने कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि देश को प्रधानमंत्री मोदी जी जैसा दूरदर्शी नेतृत्व मिला है। उन्होंने अनेक अवसरों पर युवाओं को संबोधित करते हुए उन्हें आगे बढ़ने, गलतियों से सीखने और जीवन में नए अवसरों का लाभ उठाने का संदेश दिया है।
अगला लेख
योगी सरकार की गो संरक्षण नीति से निकला गो सेवा के साथ रोजगार का नया रास्ता