1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. cm pushkar singh dhami message on girls education and empowerment

CM पुष्कर सिंह धामी ने बच्ची से की बातचीत का वीडियो एक्स पर किया पोस्ट, बोले- बेटियों के लिए सुरक्षित और सशक्त उत्तराखंड बनाना हमारा संकल्प

puskar singh dhami
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने बच्चों और बेटियों के भविष्य को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर करते हुए एक छोटी बच्ची से हुई मुलाकात का जिक्र किया।
 उन्होंने यह वीडियो एक्स पर पोस्ट भी किया। सीएम धामी ने लिखा कि उन्होंने एक प्यारी बिटिया से उसके सपनों, पढ़ाई और भविष्य को लेकर स्नेहपूर्वक बातचीत की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के नौनिहालों की मुस्कान में उत्तराखंड के सुनहरे कल की झलक दिखाई देती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियां उत्तराखंड की सबसे बड़ी शक्ति हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सुरक्षित, शिक्षित और सशक्त उत्तराखंड का निर्माण सरकार का संकल्प है। 
उन्होंने अपने संदेश में बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण को प्रदेश के विकास से जोड़ते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। सीएम धामी के इस संदेश को बेटियों की शिक्षा और महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता के तौर पर देखा जा रहा है। उन्होंने इससे पहले भी कई मंचों से कहा है कि उत्तराखंड की बेटियां हर क्षेत्र में प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए बेहतर माहौल देना जरूरी है।
अगला लेख
Black Sea Conflict : ब्लैक सी हमले पर भारत का सख्त एक्शन, यूक्रेन के राजदूत तलब, 5 भारतीय नाविकों की मौत के बाद MEA की बड़ी एडवाइजरी