उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी का बड़ा फैसला, विकास कार्यों के लिए 14 करोड़ रुपए मंजूर
Chief Minister Pushkar Singh Dhami : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में राज्य में विभिन्न विकास और निर्माण कार्यों के लिए 14 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति दी है। इन फंडों का उपयोग सड़कों, नहरों और स्थानीय क्षेत्रों के सुधार के लिए किया जाएगा। इन प्रमुख विकास कार्यों में अमृत योजना के तहत बीजापुर नहर के हेड के सुदृढ़ीकरण और आधुनिकीकरण के लिए 4.95 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए। चंपावत जिले की मैरोली और बड़पास ग्राम पंचायतों में आंतरिक मार्गों के इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा निर्माण के लिए 3.89 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में राज्य में विभिन्न विकास और निर्माण कार्यों के लिए 14 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति दी है। इन फंडों का उपयोग सड़कों, नहरों और स्थानीय क्षेत्रों के सुधार के लिए किया जाएगा। इन प्रमुख विकास कार्यों में अमृत योजना के तहत बीजापुर नहर के हेड के सुदृढ़ीकरण और आधुनिकीकरण के लिए 4.95 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए।
चंपावत जिले की मैरोली और बड़पास ग्राम पंचायतों में आंतरिक मार्गों के इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा निर्माण के लिए 3.89 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए। पिथौरागढ़ के डीडीहाट में नैनीपातल-नाघर इंटर कॉलेज सीसी संपर्क मार्ग के निर्माण हेतु 79.87 लाख रुपए और चंपावत के लोहाघाट में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कल्याण सिंह अधिकारी की प्रतिमा स्थापना के लिए 32.49 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।
इस तरह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में सड़क, धार्मिक स्थलों के सुंदरीकरण, सिंचाई, आधारभूत सुविधाओं और आपदा राहत से जुड़ी योजनाओं के लिए 14 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी के धराली में प्राकृतिक आपदा से क्षतिग्रस्त व्यावसायिक भवनों के 13 प्रभावितों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से 1.21 करोड़ रुपए जारी करने की भी स्वीकृति दी है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके अलावा पिथौरागढ़ के मोस्टामानू और सैम मंदिर, पौड़ी के देवीखाल स्थित मां बाल कुंवारी मंदिर, अल्मोड़ा के भेटाबड़ोली स्थित भीमादेवी मंदिर तथा सल्ट के मल्ली मनिला मंदिर के सुंदरीकरण के लिए 3.69 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति दी गई है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समाज कल्याण, महिला सशक्तिकरण और जनजाति कल्याण विभाग की योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसेवा से जुड़े कार्यों का ठोस परिणाम दिखना चाहिए और सभी लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचना चाहिए।
धामी ने कहा कि राज्य के विकास के लिए अधिकारियों को सकारात्मक माहौल दिया जा रहा है ताकि वे बेहतर ढंग से काम कर सकें। उन्होंने बताया कि अब हर महीने मुख्यमंत्री के संदेश के साथ तय तारीख को वृद्धावस्था पेंशन का वितरण सुनिश्चित किया जाएगा। पर्वतीय क्षेत्रों में अकेले रहने वाले बुजुर्गों की देखभाल के लिए आंगनवाड़ी केंद्रों को भी जोड़ा जाएगा।

