dharma sangrah

मुख्‍यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस का इस्तीफा, नहीं बनी सरकार

Updated: शुक्रवार, 8 नवंबर 2019 (20:32 IST)
मुंबई। सरकार बनाने के लिए भाजपा-शिवसेना में चल रही जोड़तोड़ के बीच महाराष्ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया है। फडणवीस ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

हालांकि राज्यपाल ने कहा है कि फडणवीस नई सरकार के गठन तक कार्यवाहक मुख्‍यमंत्री के रूप में काम करें। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के 15 दिन बाद भी सरकार नहीं बन पाई है। राज्य में भाजपा और शिवसेना ने मिलकर चुनाव लड़ा था, लेकिन मुख्‍यमंत्री पद को लेकर भगवा दलों में सहमति नहीं बन पाई थी।

फडणवीस ने कहा कि शिवसेना के साध 50-50 फॉर्मूले पर कोई बात नहीं हुई थी। कई बार मैंने उद्धव ठाकरे को फोन भी किया था, लेकिन उन्होंने बात नहीं की। उन्होंने कहा कि चुनाव हमारे साथ जीतकर आए तो फिर एनसीपी और कांग्रेस से चर्चा क्यों? शिवसेना ने हमसे चर्चा नहीं की, सिर्फ मीडिया में बात करते रहे। ढाई-ढाई साल सीएम बनाने की बात कभी हुई ही नहीं।

उन्होंने कहा कि शिवसेना शुरू से ही कहती रही है कि सरकार बनाने के सभी रास्ते खुले हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत का स्ट्राइक रेट 70 प्रतिशत रहा है। गौरतलब है कि अमित शाह और नितिन गडकरी ने भी ढाई-ढाई साल मुख्‍यमंत्री बनाने की बात का खंडन किया है।

देवेन्द्र ने कहा कि हमारे नेता नरेन्द्र मोदी पर हमले किए गए। शिवसेना के मुखपत्र सामना में हमारे खिलाफ लिखा गया। मोदी पर व्यक्तिगत टिप्पणियां की गईं। हम बाला साहब ठाकरे के खिलाफ नहीं जा सकते। हम उनका सम्मान करते हैं, अत: कोई जवाब नहीं देंगे। हमने तो उद्धव के खिलाफ भी कुछ नहीं कहा। उन्होंने कहा कि सिर्फ मीडिया में बयान देने से सरकार नहीं बनती।
ईमानदारी से चलाई सरकार : इस्तीफे के बाद फडणवीस ने कहा कि मैंने राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि मैंने 5 साल महाराष्ट्र की जनता की सेवा की है। हमने ईमानदारी से अपनी सरकार चलाई। हमने सभी चुनौतियों का सामना किया। इसके लिए मैं महाराष्ट्र की जनता को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि काम के आधार पर जनता ने एनडीए को चुना है।

इस बीच, खबर है कि यदि सरकार गठन को लेकर कुछ नहीं होता है तो राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश भी कर सकते हैं।

हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को 105, शिवसेना को 56, एनसीपी को 54 तथा कांग्रेस को 44 सीटें मिली हैं। 

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना, बोले- NDA सरकार उजड़ी जातियों को दे रही अधिकार और सम्मान; निर्बलों को बनाएंगे सबल

रामगढ़ मल्ला हादसा : घायलों से मिलने STH पहुंची प्रशासन की टीम, CM धामी के निर्देश पर होगा फ्री इलाज

अटलबिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना का जीवंत उदाहरण है उनका जीवन

क्या है 'मुंढे इफेक्ट'? जानिए कैसे IAS तुकाराम मुंढे ने एक ही झटके में बदल दी खाद्य सुरक्षा की तस्वीर, ब्लिंकिट से लेकर KFC और Starbucks को भी थमाए नोटिस!

CM भूपेंद्र पटेल अमेरिका-कनाडा दौरे पर रवाना, Vibrant Gujarat Global Summit 2027 के लिए करेंगे रोड शो

अगला लेख