dharma sangrah
✕

सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में ढेर हुए 4 नक्सली

Updated: शनिवार, 6 जुलाई 2019 (13:04 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित धमतरी जिले में सुरक्षा बलों के साथ शनिवार सुबह मुठभेड़ में तीन महिला नक्सलियों समेत 4 नक्सली मारे गए।

राज्य में नक्सल मामलों के पुलिस उप महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि जिले के खल्लारी और मेचका गांव के मध्य जंगल में एसटीएफ के दल के साथ सुबह मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए।
 
सुंदरराज ने बताया कि खल्लारी क्षेत्र में एसटीएफ का दल गश्त कर रहा था। दल जब खल्लारी और मेचका गांव के मध्य जंगल में था तब नक्सलियों ने उस पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।
 
कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। बाद में जब पुलिस दल ने घटनास्थल में तलाश अभियान चलाया तो वहां से तीन महिला नक्सली समेत चार नक्सलियों के शव, सात हथियार और अन्य सामान बरामद किया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी एकत्र की जा रही है। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। (Photo: Twitter)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख