dharma sangrah
✕

छत्तीसगढ़ में भूपेश कैबिनेट का पहला विस्तार आज, विधायक अमरजीत भगत लेंगे मंत्री पद की शपथ

Updated: शनिवार, 29 जून 2019 (12:00 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार आज होने जा रहा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और 4 बार के विधायक अमरजीत भगत को शाम 7 बजे राजभवन में मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी।
 
कांग्रेस अध्यक्ष पद बनने की दौड़ में शामिल अमरजीत भगत की जगह मोहन मरकाम को प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद अब उनको सरकार में शामिल किया जा रहा है। वर्तमान में भूपेश कैबिनेट में मंत्रियों की संख्या 11 है और अमरजीत भगत 12वें मंत्री बनेंगे। 
 
सीतापुर विधानसभा सीट से विधायक अमरजीत भगत की गिनती पार्टी के बड़े आदिवासी नेता के रूप में होती है और वे 2003 से लगातार विधायक हैं।
 
विधानसभा चुनाव में छत्तीगढ़ में कांग्रेस को बड़ी जीत मिलने के बाद जब अमरजीत भगत को मंत्री नहीं बनाया गया था तो उनकी नाराजगी खुलकर सामने आने के बाज उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी और उनको लोकसभा चुनाव के बाद सरकार में शामिल करने का भरोसा दिलाया गया था। 
 
लोकसभा चुनाव के बाद इस बात की अटकलें लगाई जा रही थीं कि जल्द ही भूपेश मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। अमरजीत भगत को सरकार में संस्कृति और पर्यटन जैसा अहम विभाग मिल सकता है।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

दाहोद में CM पटेल का तीन दिवसीय दौरा, आदिवासी परिवारों के घर भोजन और युवाओं से संवाद

सरेंडर नहीं करूंगा, अल्‍लाह के पास जाऊंगा, सुरक्षाबलों ने लतीफ भट्ट को भेज दिया दोजख

सिवनी में ASP दीपक मिश्रा ने होटल में कपल को धमकाया, लड़के के बैग में गांजा रखने की धमकी, होटल संचालक से 50 हजार रुपये महीने मांगने का आरोप

योगी ने बताया 2027 में जीत का गणित, कहा- इस बार तो रिकॉर्ड भी बनेगा

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

अगला लेख